मकर संक्रांति पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी देशवासियों को बधाई

Makar Sankranti 2024: देश भर में आज मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। इस खास मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देशवासियों को इस पर्व की बधाई दी है। मोहन यादव ने एक ट्वीट कर लिखा,

"भास्करस्य यथा तेजो मकरस्थस्य वर्धते।
तथैव भवतां तेजो वर्धतामिति कामये।।
मकरसंक्रांन्तिपर्वणः सर्वेभ्यः शुभाशयाः।"

सीएम ने आगे लिखा, "मध्यप्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की मंगलकामनाएं। उत्तरायण के सूर्य की किरणें आपके जीवन को हर्षोल्लास, वैभव, सुख एवं समृद्धि के प्रकाश से रोशन करें। ईश्वर से प्रार्थना है कि तिल और गुड़ की मिठास आपके जीवन में सदा बनी रहे।"

Madhya Pradesh cm Mohan Yadav congratulated over Makar Sankranti festival

आज पूरे देश में मकर संक्रांति का पर्व बनाया जा रहा है। इस दिन लोग गंगा स्नान भी करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं और पौष मास में जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन को हम मकर संक्रांति मनाते हैं।

यह पर्व हर प्रदेश में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। जैसे यह पर्व बिहार में 'तिला संक्रांत' के नाम से जाना जाता है, तमिलनाडु में यह पर्व 'पोंगल' के नाम से जाना जाता है, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मणिपुर, उड़ीसा, झारखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात, जम्मू में इसे संक्रांति के नाम से जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन किसान अपनी अच्छी फसल के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं और उनकी कृपा सदैव लोगों पर बनाये रखने का आशीर्वाद मांगते हैं। नेपाल में भी यह पर्व बहुत धूम धाम से मनाया जाता है। यहां इस पर्व को नेपाल में संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+