'मुस्लिमों की पीड़ा पर भी बने फिल्म', ट्वीट करने वाले IAS अफसर पर सरकार ने लिया बड़ा एक्शन

मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने ट्वीट किया था कि एक फिल्म देश में मुसलमानों की पीड़ा पर भी बननी चाहिए।

भोपाल, 25 मार्च: कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। गुरुवार को द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया और फिल्म की कमाई अभी भी जारी है। हालांकि कमाई के साथ-साथ फिल्म को लेकर विवाद भी लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने ट्वीट किया था कि एक फिल्म देश में मुसलमानों की पीड़ा पर भी बननी चाहिए। इस मामले को लेकर अब मध्य प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी नियाज खान पर एक्शन ले लिया है।

नोटिस भेजकर 7 दिन में मांगा गया जवाब

नोटिस भेजकर 7 दिन में मांगा गया जवाब

मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को आईएएस अधिकारी नियाज खान के ट्वीट को लेकर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है। नियाज खान पर यह कार्रवाई फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर किए गए उनके ट्वीट की वजह से की गई है। सरकार ने नियाज खान से कहा है कि वो सात दिनों के भीतर इस मामले में अपना जवाब दाखिल करें।'

नियाज खान ने क्या लिखा था?

नियाज खान ने क्या लिखा था?

आईएएस अधिकारी नियाज खान ने द कश्मीर फाइल्स पर ट्वीट करते हुए लिखा था, 'द कश्मीर फाइल्स कश्मीरी पंडितों का दर्द दिखाती है। उन्हें पूरे सम्मान और सुरक्षा के साथ कश्मीर में फिर से बसाया जाना चाहिए। इसके साथ ही फिल्म के निर्माता को देश के अलग-अलग राज्यों में बड़ी संख्या में हो रही मुसलमानों की हत्याओं को दिखाने के लिए भी एक फिल्म बनानी चाहिए। मुसलमान कोई कीड़े-मकौड़े नहीं है, बल्कि वे भी इंसान और देश के नागरिक हैं। मैं मुसलमानों की हत्याओं को दिखाने के लिए एक किताब लिखने की सोच रहा हूं, ताकि कुछ निर्माता कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म बना सकें, और जिसमें अल्पसंख्यकों के दर्द और पीड़ा को भारतीयों के सामने लाया जा सके।'

'कश्मीरी पंडितों के लिए दान करें फिल्म की सारी कमाई'

'कश्मीरी पंडितों के लिए दान करें फिल्म की सारी कमाई'

नियाज खान ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, 'द कश्मीर फाइल्स की कमाई 150 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। अच्छी बात है। लोगों ने कश्मीरी पंडितों की भावनाओं का बहुत सम्मान किया है। मैं फिल्म निर्माता का सम्मान करते हुए अपील करता हूं कि वे 'द कश्मीर फाइल्स' की सारी कमाई कश्मीरी पंडितों के बच्चों की शिक्षा और कश्मीर में उनके लिए घरों के निर्माण के लिए ट्रांसफर करें। ये एक महान दान होगा'।

नियाज खान के ट्वीट पर विवेक अग्निहोत्री ने दिया जवाब

नियाज खान के ट्वीट पर विवेक अग्निहोत्री ने दिया जवाब

वहीं, आईएएस अधिकारी नियाज खान के ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा, 'सर नियाज खान साहब भोपाल आ रहा हूं 25 मार्च को। कृपया अप्वॉइंटमेंट दीजिए, ताकि आपसे मुलाकात हो सके।' आपको बता दें कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स बीते 11 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी और ये फिल्म अभी तक 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

ये भी पढ़ें- कश्मीर फाइल्स के समर्थन में उतरीं यामी गौतम, बताया क्यों पति टिकट लेने के बाद भी फिल्म देखे बिना लौट आए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+