कश्मीर फाइल्स के समर्थन में उतरीं यामी गौतम, बताया क्यों पति टिकट लेने के बाद भी फिल्म देखे बिना लौट आए

मुंबई, 25 मार्च। फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स की तारीफ की है। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि यह फिल्म किसी एजेंडा और प्रोपेगेंडा से दूर है। गौर करने वाली बात है कि यह फिल्म जबसे रिलीज हुई है इसको लेकर विवाद चल रहा है। एक तरफ जहां बड़ी संख्या में लोग इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं और फिल्म ने कमाई के तमाम रिकॉर्ड तोड़ते हुए 200 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर दिया है तो दूसरी तरफ एक तबका इस फिल्म को लेकर फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर निशाना बी साध रहे है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिल्म को झूठा तक करार दे दिया है।

हर किसी को फिल्म देखनी चाहिए

हर किसी को फिल्म देखनी चाहिए

यामी गौतम ने कुछ दिन पहले एक ट्वीट करके जानकारी दी थी कि उन्होंने कश्मीर पंडित आदित्य धर से शादी की है जोकि फिल्म मेकर हैं। कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और शोषण का जिक्र करते हुए यामी ने कहा कि हर किसी को इस फिल्म को देखना चाहिए और इसका समर्थन करना चाहिए। यामी गौतम ने कहा कि जिस तरह से यह फिल्म अच्छा कर रही है उसको लेकर हम बहुत खुश हैं। फिल्म कमाई के मामले में रिकॉर्ड बना रही है वह सिर्फ नंबर नहीं है बल्कि यह इस बात को भी दर्शाती है कि लोग किस तरह की फिल्मे देखना चाहते हैं और कैसा महसूस करते हैं।

कई सालों से इसे बताने का इंतजार था

कई सालों से इसे बताने का इंतजार था

यामी गौतम ने कहा कि जिस तरह से लोग इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं वह कुछ ऐसा है जो हमने पहले कभी नहीं देखा था, इस फिल्म ने अधिकतर लोगों को कनेक्ट किया है और सबसे जरूरी बात लोग अपने आप को खुला हुआ महसूस करते हैं जब उन्हें इस मुद्दे पर बोलने का मौका मिला। लोग कई सालों से इस मुद्दे पर बोलना चाहते थे, लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने के बाद लोग खुलकर इस मसले पर बोल रहे हैं। बता दें कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म को कई राज्यों ने टैक्स फ्री कर दिया है, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिल्म को टैक्स फ्री करने से इनकार कर दिया, उन्होंने कहा कि अगर फिल्म को लोगों को दिखाना चाहते हैं तो इसे यूट्यूब पर डाल दें।

आदित्य ने बताए अनुभव

आदित्य ने बताए अनुभव

बता दें कि यामी गौतम वेब फिल्म द थर्सडे में नजर आई थीं। कश्मीर फाइल्स को लेकर यामी ने कहा कि हमने कश्मीर के बारे में सुना और पढ़ा है, लेकिन हमे विस्तार से नहीं पता था कि आखिर हुआ क्या था। जब मैं आदित्य से मिली और उनके परिवार से मिली, उन्होंने मुझे बताया आखिर हुआ क्या था। यह बहुत ही दुखद है। यह सच है और इसे लोगों को बताने की लंबे समय से जरूरत थी। हालांकि यामी ने अभी तक कश्मीर फाइल्स को नहीं देखा है, उन्होंने कहा कि मैं इस फिल्म को जल्द ही देखूंगी। मैं अभी फिल्म की शूटिंग में और प्रमोशन में व्यस्त हूं।

फुर्सत में देखना चाहती हूं

फुर्सत में देखना चाहती हूं

यामी ने कहा कि द कश्मीर फाइल्स ऐसी फिल्म नहीं है कि आप ऐसे ही चलते-फिरते देख लें, मैं समय पर इसे देखना चाहती हूं, यह थिएटर से कही नहीं जा रही है। जिस तरह से लोग इस फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, उससे आप समझ सकते हैं, यह कितनी संवेदनशील है। यामी कहती हैं कि आदित्य फिल्म का टिकट लेकर आए थे और फिल्म देखने भी गए थे लेकिन वह देख नहीं सके।

पति नहीं जा पाए फिल्म देखने

पति नहीं जा पाए फिल्म देखने

यामी गौतम ने कहा कि आदित्य फिल्म को देखने अकेले गए थे, उन्होंने थिएटर जाने की भी कोशिश की लेकिन वह थिएटर नहीं पहुंच सके। उनके लिए यह बहुत ही भावुक क्षण था। उन्होंने कहा कि यह फिल्म बहुत ही दर्दनाक होगी, मेरे लिए उन तमाम यादों को ताजा करना मुश्किल होगा, फिर से उस पूरे भावुक क्षण को देखना उसके लिए हिम्मत चाहिए, मुझे पता है कि यह फिल्म है लेकिन फिर भी इसे देखना आसान नहीं होगा।

मैं इसलिए जाऊंगी फिल्म देखने

मैं इसलिए जाऊंगी फिल्म देखने

जब यामी से पूछा गया कि क्या फिल्म प्रोपेगेंडा है तो यामी ने कहा कि यह फिल्म सिनेमा से कहीं आगे है, आपको एक समय उन तमाम बातों को भूल जाना चाहिए जो आपके दिमाग में होती है। यामी ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि यह फिल्म सही नहीं है तो आप उन लोगों से बात क्यों नहीं करते हैं जिन्होंने कई साल कैंप में गुजारे हैं, जो लोग रिफ्यूजी कैंप में रहे। यामी ने कहा कि मैं फिल्म को लेकर अधिकतर लोगों की जो राय है उसके साथ और अपने सच के साथ जाना चाहूंगी। मैं जो सुना है, जिनपर मैं भरोसा करती हैं उनके सच के साथ मैं इस फिल्म को देखने के लिए जाऊंगी, इतने लोग झूठ नहीं बोल सकते हैं। मार्किम दर्द आज चल रही बहस और एजेंडा से कहीं ऊपर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+