मध्‍य प्रदेश सरकार परीक्षा प्रश्‍न पत्र लीक को रोकने के लिए लागू करेगी सख्‍त कानून

मध्‍य प्रदेश की मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार में परीक्षा प्रश्‍न पत्र लीक रोकने के लिए सख्‍त कानून लागू करने की तैयारी कर रही है। इस बात का खुलासा मध्‍य प्रदेश के स्‍कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने किया।
शिक्षा मंत्री ने सोमवार को कहा मध्‍य प्रदेश की सीएम मोहन सरकार परीक्षाओं में पेपल लीक ना हो यह सुनिश्वित करने के एक सख्‍त कानून लाने जा रही है।

cm mohan

मंत्री भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए स्‍कूल शिक्षा मंत्री ने ये बात कही।

मंत्री ने कहा "हम (स्कूल) परीक्षा पत्रों के लीक को रोकने के लिए एक प्रणाली शुरू करने जा रहे हैं। जिसके बाद कोई भी छात्रों को प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं करा पाएगा। छात्रों को सतर्क रहने की जरूरत है। हमने प्रणाली कड़ी कर दी है।"

इसके साथ ही उन्‍होंने कहा सरकार ये योजना बना रही है कि स्‍कूलों में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए भेजे जाने वाले प्रश्‍नपत्र बिना किसी लीक के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। उन्‍होंने कहा मध्‍य प्रदेश शिक्षा विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि छात्र तनाव मुक्‍त माहौल में परीक्षा दें।

इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने कहा पेपर लीक को रोकने के जल्‍द ही प्रदेश सरकार कड़ा कानून होगा। हम आने वाले समय में विधानसभा में एक नया कानून लाने के लिए विधेयक भी पेश करेंगे।

इस कानून के लागू होने के बाद परीक्षा केंद्रों के प्रभारी के अलावा अगर कोई भी इसमें शामिल पाया जाता है तो वो कतई बचेगा नहीं। उन्‍होंने कहा सरकारी प्रणाली में ऐसा कोई मु्द्दा है तो वो भी इस कानून के दायरे में आएगा। मंत्री ने ये भी बताया कि पेपर लीक संबंधी मामले पराधिक (गतिविधि) के दायरे में आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+