डॉक्टर से गुप्त रोग की बात कह महिला ने दिखाए निजी अंग, फिर बना लिया वीडियो
डॉक्टर से गुप्त रोग की बात कह दिखाती थी, बना लेती थी वीडियो, फिर करती थी ये खेल
Recommended Video

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने एक रैकेट का पर्दाफाश किया है। रैकेट में शामिल महिला डॉक्टर के पास जाकर उससे खुद को सेक्स समस्या होने की बात कहती थी और निजी अंगों को दिखाती थी। इसके बाद वो डॉक्टर की वीडियो बना लेती थी। इन वीडियो के जरिए ये गैंग डॉक्टर को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठता है।


क्राइम ब्रान्च ने पकड़ा
क्राइम ब्रान्च ने उरई की एक महिला सहित 3 लोगों को पकड़ा है। पुलिस को रैकेट के पास से काले रंग के बैग में छुपाकर लगाया गया हिडन कैमरा भी मिला है। ये रैकेट 2 डॉक्टरों को ब्लैकमेल कर 15 लाख से अधिक रुपए ऐंठ चुका है। महिला का कहना है कि इस रैकेट का मास्टमाइंड कृष्ण कुमार नाम का आदमी है। महिला पेशे से नर्स बताई गई है।

इलाज कराने आती थी महिला
शिकायत करने वाले डॉक्टर ने बताया कि बताया कि महिला ने स्वयं को मरीज बताया और सीन में दर्द की शिकायत बताते हुए चेकअप के लिए उनके पास आई। इस पर उन्होंने दवा लिखा दी। महिला ने अगले दिन शाम को फिर कॉल कर उन्हें बताया कि उसका दर्द बढ़ गया। महिला पता लेकर उनके घर आ गई। महिला अपने साथ कोल्डड्रिंक लेकर आई। डॉक्टर को घर में अकेला पाकर महिला ने कोल्ड ड्रिंक पिला दी, जिससे वह बेहोश हो गए। इसके बाद उनसे फोन कर कहा गया कि आपकी इस महिला के साथ नग्न तस्वीरें हैं और दस लाख रुपए ना देने पर ये वायरल कर दी जाएंगी। डॉक्टर की शिकायत के बाद पुलिस ने इस गैंग को पकड़ा है।

बैग में भी छुपा कैमरा
पुलिस ने इनके पास से बैग में छुपाकर लगाया हुआ कैमरा भी बरामद किया है। ये कैमरा बैग की जेब में फिट कर रखा था। महिला इलाज कराने के बहाने डॉक्टर के पास जाती और इसी कैमरे से डॉक्टर के साथ अश्लील वीडियो बनाती। ये महिला खुद के निजी अंगो में कोई बीमारी कह डॉक्टर के सामने कपड़े उतारकर उसे दिखाती थी और ये कैमरे में कैद हो जाता था, जिससे तस्वीरें बना डॉक्टर को ब्लैकमेल किया जाता था।
सर्वे: पार्टनर के जीभ और उंगली का इस्तेमाल करने पर क्या कहती हैं महिलाएं












Click it and Unblock the Notifications