द्रोपदी की तरह जुए में हारा पत्नी, जीतने वालों ने किया गैंगरेप

पति ने जुए में हारी पत्नी, जीतने वाले जुआरी कर रहे अश्लील फरमाइश

इंदौर। आमतौर पर पुरानी कथाओं में इस तरह के किस्से सुनने को मिलते हैं, जब कोई जुआ में अपनी पत्नी या बेटी को ही लगा देता है लेकिन एक ऐसा ही मामला इंदौर में सामने आया है। कथित तौर पर यहां एक जुआरी ने पत्नी को दांव पर लगाया और हार गया, जिसके बाद जुआरियों ने उसकी पत्नी और बेटियों के बाद वहशत की हदें पार कर दीं। मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है।

girl

पहले घर की सब चीजें हारी, फिर पत्नी

पहले घर की सब चीजें हारी, फिर पत्नी

घर पर पति के साथी जुआरियों के तांडव के बाद पुलिस के पास पहुंची 38 वर्षीय महिला ने बताया कि 14 साल पहले उसकी शादी किशोर से हुई थी। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। महिला ने बताया कि पति पति को शराब और जुए की लत बदचलन है। बीते चार साल में वह घर का सामान और जेवर तक जुए में हार चुका है लेकिन हद तब हो गई जब उसने पत्नी को भी दांव पर लगा दिया।

जुए में हारी पत्नी से रेप

जुए में हारी पत्नी से रेप

महिला का कहना है कि पति ने जुए में पैसा खत्म होने के बाद उसको दांव पर लगा दिया और हार गया। इसके बाद इन जुआरियों ने उसे जीत लेने की बात कहते हुए घर में घुसकर बच्चों के सामने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और बेटियों के साथ भी बदतमीजी की। महिला का आरोप है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पुलिस से लगाई मदद की गुहार

पुलिस से लगाई मदद की गुहार

मंगलवार को कंट्रोल रूम पहुंची महिला ने पति व दो जुआरियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने कहा कि ये लोग कभी सबके सामने संबंध बनाने को कहते हैं तो कभी डांस करने को। जुआरी कहते हैं कि वो उसे जीत चुके हैं और जो वो कहते हैं वो करे। महिला ने अपनी और बेटियों की जान बचाने की गुहार पुलिस से लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद अगर मामला सही पाया गया तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+