Republic TV-Matrize Exit Poll 2023: मध्‍य प्रदेश में रिकॉर्ड बनाने की ओर शिवराज सिंह, जानें सीटों का आंकड़ा

तेलंगाना में मतदान खत्म होने साथ ही विभिन्न टीवी चैनलों ने पांच राज्यों के एग्जिट पोल का डेटा दिखाना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम का एग्जिट पोल आ गया है।

रिपब्लिक-मेट्रिज एजेंसी के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में एक बार फिर से शिवराज सिंह चौहान प्रचंड बहुमत के साथ वापसी करते नजर आ रहे हैं। रिपब्लिक टीवी के मुताबिक बीजेपी को 118 से 130 सीटें मिलने का अनुमान है।

Republic TV-Matrize Exit Poll 2023

वहीं सर्वे ने कांग्रेस को 97 से 107 सीटें मिलने के संकेत दिए हैं। अन्य के खाते में 2 सीटें मिलने का अनुमान है। पब्लिक-मेट्रिज एजेंसी के एग्जिट पोल में पिछली बार के मुकाबले बीजेपी के वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है, जबकि कांग्रेस का वोट प्रतिशत न के बराबर बढ़ा है।

सर्वे में कहा गया है कि, 2018 में बीजेपी को 41.6 प्रतिशत वोट हासिल हुआ, तो इस बार ये 1.8 फीसदी बढ़कर 43.4 प्रतिशत हो गया है। कांग्रेस को 2018 में 41.5 प्रतिशत वोट मिले और 2023 में 41.7 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।

चंबल में रीजन में बीजेपी को 18 सीटें और कांग्रेस को 16 मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि, महाकौशल रीजन में बीजेपी को 25 सीटें और कांग्रेस को 22 मिल सकती हैं। मालवा इलाके की बात करें तो बीजेपी को 12 और कांग्रेस को 16 सीटें मिलने के संकेत है। वहीं मालवा उत्तर में बीजेपी को 40 सीटें और कांग्रेस को 23 मिल सकती हैं। विंध्य रीजन में बीजेपी को 29 सीटें और कांग्रेस 27 सीटें मिल सकती हैं।

मैट्रिज़ एग्जिट पोल का अनुमान है कि कांग्रेस को मध्य प्रदेश में 41.7 प्रतिशत वोट शेयर मिलेंगे। जिसमें चंबल क्षेत्र में 40.2 प्रतिशत, महाकौशल में 42.8 प्रतिशत, मालवा आदिवासी में 44.8 प्रतिशत, मालवा उत्तर में 43.7 प्रतिशत और विंध्य क्षेत्र में 36.4 प्रतिशत शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+