MP Election Results: मध्य प्रदेश में समधी- समधन, बहू- जेठ की टक्कर, कौन किस पर भारी? जानिए अपडेट्स

MP Election Results 2023: चार राज्यों में चुनाव के बाद मतगणना के दौरान स्थिति लगभग साफ हो चुकी है। सभी सीटों के रुझान सामने आने के साथ बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। वहीं कांग्रेस एक राज्य में सकार बनाती दिख रही है, तो वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में पार्टी के हाथ सत्ता फिसलती नजर आ रही है। जबकि मध्य प्रदेश में स्थिति करीब- करीब स्पष्ट हो चुकी है। इस बीच यहां पर कई दिलचस्प मुकाबले भी हो रहे हैं, जिनका जिक्र जरूरी है। दरअसल, मध्य प्रदेश में 6 सीटें ऐसी हैं, जहां करीब रिश्तेदार एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता उत्साह मना रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह लगातार मीडिया से जुड़कर बीजेपी कार्यकर्ताओं और जनता को धन्यवाद दे रहे हैं। लेकिन इस बीच राज्य में रिश्तेदारों के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प है।

MP Election Results 2023

सागर सीट पर जेठ और बहू के बीच मुकाबला
सागर विधानसभा सीट पर शैलेंद्र जैन और निधि सुनील जैन आमने सामने हैं। शैलेंद्र जैन सुनिधि के पति सुनील के बड़े भाई हैं। इस सीट पर शुरुआती रुझानों में बहू और जेठ के बीच कड़ा मुकाबला था, लेकिन अब शैलेंद्र जैन आगे निकल गए हैं।

देवतालाब में चाचा- भतीजा की टक्कर
देवतालाब सीट पर गिरीश गौतम अपने भतीजे पद्मेश गौतम को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। गिरीश भारी मतों से आगे हैं। बढ़त लगातार बढ़ने के वजह से उनकी जीत पक्की होती जा रही है।

डबरा सीट पर समधी- समधन
मध्य प्रदेश में डबरा सीट भी चर्चा में बनी हुई है। यहां बीजपी कैंडिडेट इमरती देवी और कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश राजे के बीच मुकाबला है। दोनों रिश्ते में इमरती देवी राजे की समधन हैं। इमरती देवी शुरुआती रूझान से ही बढ़ बनाए हुए हैं। जबकि समधी सुरेश राजे उनसे पीछे हैं।

जबकि टिमरनी में भी चाचा और भतीजे की टक्कर है। यहां संजय शाह (चाचा) और अभिजीत शाह (भतीजा) के बीच मुकाबल है। रुझानों के मुताबिक संजय शाह आगे चल रहे हैं। वहीं होशंगाबाद में दो भाई आमने सामने हैं। यहां डॉ. सीताशरण शर्मा अपने भाई गिरिजाशंकर शर्मा से आगे चल रे हैं। वहीं भोपाल उत्तर में आमिर अकील निर्दलीय लड़ रहे हैं। उनके समने उनके भतीजे आतिफ अकील हैं। यहां बाजी उलटी है। इस सीट पर चाचा नहीं भतीजे आतिफ को बढ़त मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+