Madhya Pradesh Election Result: एमपी की इन सीटों पर BJP की सबसे बड़ी जीत, कांग्रेस को भारी नुकसान
Madhya Pradesh Election Result: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती पूरी हो गई है। अब कुल 230 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत तय हो गई है। राज्य में एक बार फिर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बहुमत मिला है।
राज्य के खंडवा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर दिलचस्प चुनावी मुकाबला देखने को मिला। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही एक दूसरे को कांटे की टक्कर देते नजर आए। आइए जानते हैं इन 4 विधानसभा सीटों का हाल?

हरसूद विधानसभा सीट: इस सीट पर बीजेपी ने विजय शाह को कांग्रेस के उम्मीदवार सुखराम सालवे के सामने उतारा। विजय शाह ने करीब 60 हजार वोटों के बड़े अंतर से सुखराम सालवे को हरा दिया। यह सीट बीजेपी का अभेद किला के रुप में जानी जाती है। कुंवर विजय शाह लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए।
खंडवा विधानसभा सीट: इस सीट पर बीजेपी ने कांग्रेस के कुंदन मालवीय के खिलाफ कंचन मुकेश तनवे को चुनावी मैदान में उतारा। खास बात यह रही कि इस सीट से तीन बार से विधायक रहे देवेंद्र वर्मा का टिकट काटकर कंचन मुकेश पर बीजेपी ने भरोसा जताया था। जिसे कंचन मुकेश ने बखूबी निभाया और कुंदन मालवीय को 37 हजार 930 मतों से हराया।
पंधाना विधानसभा सीट: इस सीट पर बीजेपी ने छाया मोरे को अपने सिटिंग एमएलए राम दांगोरे का टिकट काटकर उतारा। छाया कांग्रेस से नाता तोड़कर पार्टी में शामिल हुईं थीं। बीजेपी ने भरोसा जताया, जिसपर छाया मोरे खरी उतरीं। मोरे ने कांग्रेस की रूपाली बारे को 28 हजार 984 मतों के अंतर से हरा दिया।
मांधाता विधानसभा सीट: इस सीट पर बीजेपी ने नारायण पटेल को कांग्रेस के उत्तम पाल सिंह के खिलाफ चुनावी रण में उतारा। नारायण पटेल ने उत्तम पाल सिंह को महज 774 मतों के अंतर से हराकर बीजेपी का कमल खिलाया।












Click it and Unblock the Notifications