CM Shivraj Singh Chauhan क्या पांचवी बार सीएम बनेंगे शिवराज सिंह चौहान, तो टूट जाएंगें ये सारे रिकॉर्ड?

CM Shivraj Singh Chauhan मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। शुरूआती रूझानों में मध्यप्रदेश में भाजपा स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है। ऐसे में एक बार फिर एमपी के नए सीएम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा हाईकमान ने इस चुनाव में भले ही सीएम चेहरा शिवराज को घोषित न किया हो, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों की नजर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान पर टिकी हुई हैं।

Madhya Pradesh Election Result 2023 CM Shivraj Singh Chouhan Will Break Records after winning MP

ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि क्या शिवराज सिंह चौहान पांचवीं बार मध्य प्रदेश के सीएम बनेंगे। हाईकमान ने अगर शिवराज पर फिर विश्वास जताया तो वे एक नया रिकॉर्ड कायम कर देंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नाम अब तक मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा शासन चलाने का रिकॉर्ड दर्ज है। चौहान 16 साल 250 दिन से भी अधिक समय तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।

मध्यप्रदेश का गठन 1950 में हुआ था, उसके बाद 1956 और 2000 में पुनर्गठन हुआ था। वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम लगातार सबसे लंबे समय तक प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने रिकॉर्ड दर्ज है, वे लगातार 13 साल 17 दिन तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह हैं जो कि 10 साल एक दिन तक लगातार मुख्यमंत्री रहे हैं।

शिवराज सिंह अब तक मध्‍यप्रदेश मे सबसे लम्‍बे समय तक मुख्‍यमंत्री के रूप मे कार्यभार संभालने वाले पहले मुख्‍यमंत्री है। इसके पहले ये रिकार्ड अर्जुन सिंह और श्‍यामाचरण शुक्‍ल के पास था। ये मध्‍य प्रदेश के तीन-तीन बार मुख्‍यमंत्री रह चुके है। इस बार एक बार फिर अगर शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो वे अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर नई उपलब्धियों को छू सकते हैं।

किसी राज्य के लगातार पांच बार मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड तीन चेहरों के नाम दर्ज हैं। किसी राज्य के लगातार पांच बार मुख्यमंत्री बनने वाले नेताओं में सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग, पश्चिम बंगाल के ज्योति बसु और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक शामिल हैं।

सबसे अधिक समय तक सीएम बने रहने का रिकॉर्ड भी सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग के नाम दर्ज हैं। वह 24 साल और 166 दिनों तक सीएम रहे। इसके बाद दूसरे नंबर पर ओडिशा के सीएम 76 वर्षीय नवीन पटनायक हैं। जो कि 23 वर्ष का समय पार कर चुके हैं। तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल के ज्योति बसु हैं। इस लिस्ट में शिवराज सिंह फिलहाल 14वें नंबर पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+