MP: दमोह को मिली 'Honey' टेस्टिंग लैब, प्रदेश भर से आएंगे 'शहद' के सैंपल
राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड के प्रोजेक्ट के तहत मप्र के दमोह जिले को नई सौगात मिलने जा रही है। यहां के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रदेश की पहली शहद परीक्षण प्रयोगशाला परियोजना स्वीकृत की गई है।

Honey Testing Laboratory Project (शहद परीक्षण प्रयोगशाला): मध्य प्रदेश के दमोह जिले में राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन मिशन के अंतर्गत सर्व सुविधायुक्त राष्ट्रीय स्तर की शहद परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित की जा रही है। प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिल चुकी है। केंद्र सरकार द्वारा इसके लिए 1 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। इसके लिए कृषि विभाग के माध्यम से जगह चिन्हित कर स्थापित किया जाएगा।

स्थानीय कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार दमोह को मप्र की पहली शहद परीक्षण प्रयोगशाला स्वीकृत की गई है। यह मिनी लैब के रूप में स्थापित होगी। यहां पर पूरे प्रदेश से शहद के सैंपल परीक्षण किए जाएंगे। फिलहाल तक प्रदेश में कहीं भी शहद परीक्षण प्रयोगशाला नहीं है। छोड़े-बड़े मधुमक्खी पालक, किसान, शहद उत्पादक यहां से शहर की गुणवत्ता की जांच करा सकेंगे। बता दें कि दमोह में स्थापित होने वाली यह लैब शहद के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार ही शहद की जांच कर सकेगी।
Recommended Video

कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में स्थापित होगी लैब
'शहद परीक्षण प्रयोगशाला परियोजना' (Honey Testing Laboratory Project) के तहत दमोह के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में लैब स्थापित करने जगह चिन्हित की गई है। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो आगामी जून-जुलाई महीने तक यहां प्रयोगशाला स्थापित कर ली जाएगी और शहद के सैंपलों की जांच प्रारंभ हो जाएगी। लैब के लिए अलग से प्रशिक्षित स्टाफ भी तैनात किया जाएगा। लैब स्थापित होने के बाद मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन के क्षेत्र में दमोह और बुंदेलखंड को नई पहचान मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications