मध्य प्रदेश: खरगोन में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा, एसपी को लगी गोली, कर्फ्यू लागू
भोपाल, 11 मार्च: मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के जुलूस के दौरान हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। रविवार शाम को दो पक्षों में पथराव और हिंसा के बाद शहर के कई हिस्सों में कर्फ्यू लागू किया गया है। पुलिस ने 60-70 लोगों को गिरफ्तार भी किया है, फिलहाल शहर की स्थिति काबू में है। हिंसा में खरगोन एसपी को भी पैर में गोली लगी है, उनकी तबीयत अब ठीक है।

डीआईजी खरगोन तिलक सिंह ने कहा है कि कल रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद खरगोन शहर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कुछ घरों और वाहनों में आगजनी भी हुई है। एसपी के भी पैर में गोली लगी, जिनका अस्पताल में इलााज चल रह है और उनकी हालत स्थिर है। मामले में हमने हमने 60-70 लोगों को हिरासत में लिया है।
मुख्यमंत्री का भी आया बयान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर कहा, प्रदेश में रामनवमी उत्साह के साथ मनाई गई लेकिन खरगोन में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। जिन्होंने कल पत्थरबाजी की और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया, उनको छोड़ा नहीं जाएगा। उन्हें दण्ड तो दिया जाएगा, इसके साथ संपत्तियों को जितना नुक़सान हुआ है, उसकी उनसे(दंगाई) वसूली भी की जाएगी। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि खरगोन हिंसा में अब तक 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी के अलावा 6 और पुलिसकर्मी भी घायल हैं, सभी की हालत स्थिर है।












Click it and Unblock the Notifications