मध्यप्रदेश सरकार ने बताई शिवराज को गोदी में उठाने की वजह

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। जिसमें खाकी वर्दी में दो जवान उन्हें गोदी में उठाकर बाढ़ ग्रस्त इलाके से बाहर निकाल रहे थे।

shivraj singh chouhan

इस तस्वीर के सामने आने के बाद शिवराज का खूब मजाक उड़ा। किसी ने लिखा कि 'आज कल पांव जमीं पर नहीं पड़ते मेरे' तो किसी ने लिखा 'अपने पैर जमीं पर मत रखिएगा मैले हो जाएंगे।'

सरकार की आई सफाई

हालांकि मध्यप्रदेश सरकार की ओर से इस तस्वीर पर सफाई भी आ गई है। सरकार के प्रमुख सचिव एस.के. मिश्रा ने बताया कि 'मुख्यमंत्री को जेड सेक्योरिटी मिली हुई है इसलिए सुरक्षाकर्मियों की जिम्मेदारी है कि उन्हें कोई जहरीला जंतु बाढ़ के पानी में न काट ले।'

मिश्रा ने यह भी कहा कि चौहान ने अपनी जिंदगी दांव पर लगा कर चढ़े हुए नाले को पाल किया। वो लोगों की समस्याओं के प्रति खास संवेदनशील हैं। वो दिन रात बाढ़ प्रभावित लोगों से मिल रहे हैं। हमें जनता के लिए उनकी चिंता की प्रशंसा करनी चाहिए।

बता दें कि यह तस्वीर उस वक्त की है जब वो बाढ़ प्रभावित पन्ना जिले के लोगों से मिल रहे थे।

कांग्रेस ने बताया फोटो स्टंट

वहीं इस तस्वीर पर कांग्रेस ने कहा कि यह सामंती मानसिकता का प्रतीक है। कांग्रेस के मध्यप्रदेश इकाई अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि यह सस्ते प्रचार के लिए किया गया फोटो स्टंट है।

अरुण ने कहा कि यह शिवराज का असली चेहरा है। एक ओर वो बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याएं जानने गए थे लेकिन अब वो खुद लोगों के लिए समस्या बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+