MP news: स्व-सहायता समूह सम्मेलन में शामिल हुए CM Shivraj, लाड़ली बहनों से की ये बात
राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित स्व-सहायता समूहों का सम्मेलन एवं स्कूटी वितरण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन पर लघु फिल्म का हुआ प्रदर्शन। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहनों से सीधा संवाद भी किया।
बता दें कि कार्यक्रम में राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों से महिलाएं सम्मिलित हुई थी, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम का हिस्सा बनी। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि, मेरी बहनों, नारी अबला नहीं, सबला है।

इस दौरान सीएम ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई। हमने तय किया कि अगर बेटी पैदा होगी, तो लखपति पैदा होगी। हमने स्थानीय चुनाव में यह तय किया कि आधी सीटों पर बहनें चुनाव लड़ेंगी। आज बहनें अलग-अलग पदों पर बैठकर सरकार चला रही हैं।
सीएम शिवराज ने कही ये बात
सीएम शिवराज ने कहा कि, मेरी लाड़ली बहनों, मैं कल बुरहानपुर से तुम्हारे खाते में 1250 रूपए डाल दूंगा। पूरी दुनिया सुन ले, ये भाई का संकल्प है। 3000 रूपए महीना देकर अपनी बहनों की तकलीफें खत्म करूंगा। अभी 15 लाख लखपति दीदी हैं। मैं आज यह संकल्प ले रहा हूं कि सभी 53 लाख दीदियों को लखपति दीदी बनाना है। मेरी बहनों, आज 1400 स्कूटी दे रहा हूं। इसके बाद यदि आजीविका मिशन की कोई बहन स्कूटी खरीदेगी, तो बैंक से मिलने वाले पैसे की भी गारंटी मैं लूंगा और ब्याज भी भरवाऊंगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो एक बार फिर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की लाडली बहनाओं को बड़ी सौगात दी है। साथ उन्होंने आने वाले दिनों में भी इसी तरह की सौगात देने का वादा बहनों से किया।
पत्रकारों को भी दी सौगात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आधुनिक सुविधायुक्त स्टेट मीडिया सेंटर का भूमिपूजन कर पत्रकार साथियों को अनेक सौगातें भी दीं। प्रदेश में महिला विकास एवं कल्याण के कार्यों पर अध्ययन करने माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय एवं जनसम्पर्क विभाग के सहयोग से प्रतिवर्ष 5 महिला पत्रकारों को फैलोशिप दी जाएगी। 1 महीने के अंतराल से हर छोटे समाचार-पत्र को विज्ञापन देने की व्यवस्था की जाएगी। 70 साल से अधिक के वरिष्ठ पत्रकारों को स्थायी अधिमान्यता कार्ड दिया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications