मध्य प्रदेश के नए CM और डिप्टी सीएम के साथ ये नेता भी ले सकते हैं शपथ, विधायकों को बुलाया गया भोपाल
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के भोपाल में मोहन यादव आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ में दोनों उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा भी शपथ लेंगे। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अधिकारिक लेटर जारी किया गया है कि सिर्फ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ही शपथ लेंगे और किसी अन्य विधायक को मंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई जाएगी।
लेकिन सूत्रों के अनुसार देर रात कुछ चुनिंदा विधायकों के पास फोन पहुंचे हैं और इस आधार पर उन्हें आनन फानन में भोपाल बुला लिया गया है या जो भोपाल में थे उनको रोक लिया गया है।

चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि क्या मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ मंत्री पद की शपथ भी कुछ चुनिंदा विधायकों को दिलाई जा सकती है। हालांकि लगभग हर जिले से भारतीय जनता पार्टी ने सभी विधायकों को शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए बुलाया है लेकिन इनमें भी कुछ चुनिंदा विधायक ऐसे हैं। जिनके पास भाजपा संगठन की तरफ से फोन पहुंचे हैं और भोपाल में आने को कहा गया है। ऐसे में सवाल खड़े होते हैं कि सिर्फ चुनिंदा विधायकों के पास ही संगठन की तरफ से फोन क्यों आया है।
आपको बता दें कि एक लेटर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें नरेंद्र सिंह तोमर के साथ दमोह से जयंत मलैया, देवास से गायत्री राजे पंवार, सीधी से रीती पाठक, ग्वालियर से नारायण सिंह कुशवाहा, सहित कुछ अन्य नेताओं को चर्चा करते हुए दिखाया है।
सूत्रों के अनुसार गुना से पन्नालाल शाक्य को फोन करके भोपाल बुला लिया गया है। अब देखना होगा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो आधिकारिक खबर जारी की है कि सिर्फ मुख्यमंत्री मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं राजेंद्र शुक्ल ही शपथ लेते हैं या फिर कुछ अन्य विधायकों को मंत्री पद की शपथ भी दिलाई जा सकती है। शपथ ग्रहण समारोह आज बुधवार 11.30 बजे शुरू हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications