Net Worth: काफी रईस हैं एमपी के नए CM, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं डॉ. मोहन यादव

Dr Mohan Yadav Net Worth: मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। आपको बता दें कि बीजेपी ने इस बार के चुनावों में मध्य प्रदेश में बंपर जीत हासिल की है। हर बार अपने फैसलों से चौंकाने वाली भाजपा ने इस बार भी लोगों को बड़ा सरप्राइज दिया है और शिवराज सिंह चौहान की जगह उसने एक यादव चेहरे पर अपना भरोसा दिखाया है।

Mohan Yadav

आपको बता दें कि मनोज यादव का नाम एमपी के लिए नया नहीं है और उनकी गिनती राज्य के ही नहीं बल्कि देश के काफी पढ़े लिखे और संपन्न नेताओं में होती है। मालूम हो कि मनोज यादव इससे पहले राज्य के शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे हैं।

काफी पढ़े-लिखे हैं नए सीएम मनोज यादव

मनोज यादव बीएससी, एलएलबी और पीएचडी किए हुए हैं और इसलिए उनका पूरा नाम डॉ मनोज यादव हैं और वो काफी धनी नेताओं में आते हैं।

नए सीएम के पास कुल 42 करोड़ रुपये की संपत्ति

Myneta.com के मुताबिक, मध्य प्रदेश के नए सीएम के पास कुल 42 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें से 9 करोड़ उन पर कर्जा है। उनका पेशा खेती और बिजनेस है। जिसमें उनकी पत्नी की भी हिस्सेदारी है। उनके पास 32.1 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

नए सीएम की गिनती राज्य के रईस नेताओं में होती है

आपको बता दें कि एमपी के नए सीएम की गिनती राज्य के रईस नेताओं में होती है। साल 2018 के हुए इलेक्शन में जो टॉप 3 अमीर नेता थे, उसमें मनोज यादव दूसरे नंबर पर थे। जबकि इस बार जो उन्होंने हलफनामा दाखिल किया था, उसके मुताबिक मनोज यादव के पास 1.41 लाख रुपये और उनकी पत्नी के पास 3.38 लाख रु कैश था।

RSS के काफी करीबी हैं मनोज यादव

आपको बता दें कि मनोज यादव RSS के काफी करीबी माने जाते हैं औऱ मौजूदा दौर में वो उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। साल 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा का ये कदम काफी अहम माना जा रहा है।

राज्य में एक सीएम और दो डिप्टी सीएम

मालूम हो कि जहां राज्य के सीएम मनोज यादव बनाए गए हैं, वहीं दूसरी ओर आज दो डिप्टी सीएम का भी ऐलान हुआ है। ये कुर्सी जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को सौंपी गई है जबकि नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष का पद सौंपा गया है।

163 सीटों पर भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की

गौरतलब है कि भाजपा ने इस बार के चुनाव में यहां के 163 सीटों पर जीत हासिल की है तो वहीं कांग्रेस को मात्र 66 सीटें हासिल हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+