लाल जोड़े में काला चश्मा लगाकर दुल्हन ने ट्रैक्टर पर मारी एंट्री, आनंद महिंद्रा भी हुए फैन, कही ये बात

भोपाल, 02 जून: शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। एक दुल्हन के लिए अपनी शादी में जो सबसे खास होता है, वो है उसका पहनावा और स्टेज पर उसकी एंट्री, जिसके सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं। अब हाल ही में एक दुल्हन की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर देखी जा रही है, जिसमें वो ट्रैक्टर पर बैठकर एंट्री लेते हुए दिखाई दे रही है। दुल्हन के वीडियो को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर रीट्वीट किया है।

मध्य प्रदेश के बैतूल की Video

मध्य प्रदेश के बैतूल की Video

सोशल मीडिया पर ट्रैक्टर पर बैठकर एंट्री लेने वाली दुल्हन का वीडियो मध्य प्रदेश के बैतूल है, जहां दुल्हन ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने विवाह स्थल पर आती हुईं नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल ड्रेस में सज-धजकर और काला चश्मा लगाकर दुल्हन ट्रैक्टर चलाती हुईं अपने वेडिंग वेन्यू पहुंची।

शादी को खास बनाने के लिए ट्रैक्टर का सहारा

शादी को खास बनाने के लिए ट्रैक्टर का सहारा

जानकारी के मुताबिक बैतूल जिले के जावरा गांव की रहने वाली भारती तागड़े की पिछले हफ्ते शादी हुई थी, जिसका खास बनाने के लिए उन्होंने महिंद्रा के ट्रैक्टर का सहारा लिया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन भारती तगड़े काला चश्मा पहनकर ट्रैक्टर को ड्राइव करते हुए विवाह स्थल में प्रवेश कर रही है। दुल्हन के साथ उनके दो भाई ट्रैक्टर पर सवार हैं।

आनंद महिंद्रा ने वीडियो किया रीट्वीट

आनंद महिंद्रा ने वीडियो किया रीट्वीट

इस वीडियो को महिंद्रा कंपनी के मालिक बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी ट्विटर पर रीट्वीट किया है। उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा, "दुल्हन का नाम भारती है और वह स्वराज चला रही हैं। महिंद्रा राइज ब्रांड समझ में आता है।" मालूम हो कि स्वराज महिंद्रा का लीड ट्रैक्टर ब्रांड है और इसे देश के हर एरिया में खूब पसंद किया जाता है। स्वराज देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर ब्रांड में से एक है।

लोगों ने जमकर दिए रिएक्शन

लोगों ने जमकर दिए रिएक्शन

वहीं इस वीडियो पर यूजर भी मजेदार कमेंट करने से नहीं चूके। एक यूजर ने लिखा कि जल्दी ही बॉलीवुड इसकी नकल करेगा तो दूसरे ने लिखा दिलों को जोड़ने वाला स्वराज। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुल्हन भारती ने कहा कि अपनी शादी को खास बनाने के लिए उन्होंने ट्रैक्टर को चुना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+