MP Board Class 12 Exam:CBSE के बाद मध्य प्रदेश बोर्ड ने रद्द की 12 वीं की परीक्षा
भोपाल, जून 2: कोरोना महामारी के चलते सीबीएसई के बाद मध्य प्रदेश बोर्ड ने भी अपने यहां 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है। बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परीक्षा के रद्द किए जाने की घोषणा की। इससे पहले कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए इससे पहले मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया था।
Recommended Video

अब शिवराज सरकार की ओऱ इस पर फैसला आ गया है। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना की स्थिति को देखते हुए 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा, 'मध्य प्रदेश में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं इस वर्ष अयोजित नहीं की जाएंगी। बच्चों की ज़िंदगी हमारे लिए अनमोल है। करियर की चिंता हमलोग बाद में कर लेंगे। बच्चों पर जिस समय कोरोना का बोझ है, उस समय हम उन पर परीक्षाओं का मानसिक बोझ नहीं डाल सकते।'
उन्होंने कहा कि 12वीं बोर्ड के रिजल्ट किस आधार पर तैयार किए जाएंगे ये तय करने के लिए मंत्रियों का एक समूह बनाया गया है। जो विशेषज्ञों से चर्चा करने के बाद आंतरिक मूल्यांकन या अन्य आधारों पर विचार करेंगे और रिजल्ट का तरीका तय करेंगे। सीएम शिवराज ने कहा, 'हमने 10वीं बोर्ड की परीक्षा को ना कराने का फैसला लिया था। 10वीं के बच्चों का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जाएगा।' इससे पहले गुजरात ने भी कोरोना महामारी को देखते हुए परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया था। हरियाणा सरकार ने भी राज्य बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया है।
मध्य प्रदेश और गुजरात के बाद अब सबकी नजर यूपी और बिहार बोर्ड पर टिकी हैं। एक दिन पहले ही कोरोना महामारी के मद्देनजर केंद सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद लिया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह फैसला छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications