Bhopal Fire: सेना, CISF और IAF के रात भर के ऑपरेशन के बाद बुझी सतपुड़ा भवन में लगी आग, अब कैसे हैं हालात
Madhya Pradesh Bhopal Satpura Bhawan Fire:
Madhya Pradesh Bhopal Satpura Bhawan Fire: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग को रात भर ऑपरेशन के बाद मंगलवार (13 जून) की सुबह बुझा लिया गया है। सोमवार दोपहर लगी आग पर सेना, CISF और वायुसेना के जवानों की मदद से काबू पा लिया गया।
सतपुड़ा भवन में सीबीआई, ईओडब्ल्यू, आदिवासी कल्याण और स्वस्थ निदेशालय सहित कई सरकारी कार्यालय हैं। सोमवार दोपहर करीब 4 बजे सतपुड़ा भवन में भीषण आग लगी थी। शाम तक आग ने विकराल रूप ले लिया और तीसरी मंजिल से शुरू हुई आग छठे मंजिल तक फैल गई थी।

भोपाल के जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा, "आग पर काबू पा लिया गया है। सीआईएसएफ, सेना सहित सभी एजेंसियां आग बुझाने के लिए एक साथ आईं और इस पर काबू पा लिया गया है।"
Recommended Video
हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस घटना के बारे में बात की और आग के प्रभाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी बात की और वायुसेना की मदद मांगी थी।
इसके बाद अग्निशमन मिशन पर एक एएन-32 विमान और एक एमआई-15 हेलीकॉप्टर भोपाल भेजा गया था।
कैसे लगी सतपुड़ा भवन में आग?
फायर ऑडिट के 47 दिन बाद सतपुड़ा भवन में आग लगी है। रिपोर्ट के मुताबिक शाम करीब चार बजे तीसरी मंजिल पर आदिवासी कल्याण विभाग के एसी में शार्ट सर्किट से आग लगी।
जिसके बाद कर्मचारियों और विजिटर्स को तुरंत बाहर निकाला गया। आग की लपटें तेजी से चौथी मंजिल तक फैल गईं, जिसमें स्वास्थ्य विभाग है और फिर पांचवीं और छठी मंजिल तक पहुंच गई।

सभी एसी इकाइयां जल गईं और धमाकों की आवाज दूर तक सुनी जा सकती थी। परेशान करने वाली बात यह है कि सूत्रों ने खुलासा किया कि इस तरह की आग से निपटने के लिए अग्नि सुरक्षा के इंतजाम सही तरीके के नहीं थे। सतपुड़ा भवन में रखे महत्वपूर्ण अभिलेख जलकर राख हो गए।
सूत्रों का कहना है कि सीबीआई द्वारा 'नर्सिंग कॉलेज मान्यता घोटाले' की जांच के संबंध में मांगी गई कई फाइलें जल गई हैं। इसके अलावा कोविड संबंधी फाइलें भी जल गई हैं। वहीं ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त की शिकायत शाखा में रखी फाइलें और दस्तावेज भी जल गए हैं।

कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड, ट्रांसफर और पोस्टिंग ऑर्डर, शिकायत पत्र, जांच संबंधी दस्तावेज, नर्सिंग स्टाफ के रिकॉर्ड, सीक्रेट रिपोर्ट, सर्विस बुक, साथ ही लोकायुक्त में दर्ज शिकायतों से संबंधित दस्तावेज और विधानसभा संबंधी जानकारी भी जल गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications