Bhopal Satpura Bhawan Fire: ब्लास्ट होते गए AC, सतपुड़ा भवन की 6वीं मंजिल तक आग बेकाबू, इन विभाग के दफ्तर खाक
Bhopal Satpura Bhawan Fire: राजधानी भोपाल में सतपुड़ा भवन में सोमवार को भीषण आग लग गई। जिससे वहां काम कर रहे अधिकारी- कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। थर्ड फ्लोर पर स्थित आदिम जाति विकास परियोजना के ऑफिस से लपटें उठनी शुरू हुईं और जल्द ही चौथी, पांचवीं और छठवीं मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया।
इधर आग लगने के कारण बिल्डिंग में लगे 30 से ज्यादा एसी में ब्लास्ट हो गए। जिससे आग और भी तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक अनुसूचित जनजाति क्षेत्रीय विकास योजना के ऑफिस में सबसे पहले एसी में ब्लास्ट होना बताया जा रहा हैं।
इसके बाद आग दूसरे एसी तक पहुंची और एक के बाद एक एसी ब्लास्ट होते गए। फिर आग विकराल होती गई। आग इस बिल्डिंग की छटवीं मंजिल तक पहुंच गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के ऑफिस का फर्नीचर और महत्वपूर्ण फाइलें जलकर खाक हो गई हैं।

Recommended Video
बम के धमाकों की तरह आवाज
बताया गया कि जब यह अग्निकांड हुआ और एसी ब्लास्ट हुए तो आवाज बम के धमाकों की तरह तेज थी। बिल्डिंग के बाहर आसपास लोग भी नहीं समझ पाए कि यह धमाके जैसी आवाज क्यों हो रही हैं? अब राज्य सरकार ने बेकाबू आग पर काबू पाने केंद्र सरकार से मदद मांगी हैं।
फोर्थ फ्लोर में हेल्थ डिपार्टमेंट
तीसरी मंजिल के बाद आग की लपटों ने चौथे फ्लोर को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस फ्लोर पर स्वास्थ्य संचालनालय के दफ्तर में कुछ महीने पहले ही इंटीरियर डेकोरेशन और रिनोवेशन का काम कराया गया था। इस दौरान बड़े पैमाने पर लकड़ी की पुरानी अलमारी और दूसरे फर्नीचर निकाले गए थे। जो स्वास्थ्य संचालनालय में ही रखे थे। आग इस पुराने लकड़ी के वेस्ट मटेरियल तक पहुंच गई।
पांचवी-छटवीं मंजिल पर कई महत्पूर्ण विभाग
सतपुड़ा भवन की पांचवी-छटवीं मंजिल पर भी कई महत्पूर्ण विभाग हैं। बताया जाता है कि बिल्डिंग में सरकारी जांच एजेंसियों के भी दफ्तर हैं। जहां दस्तावेजों का ढेर था। बाहर से देखने पर जिस तरह की आग नजर आ रही है। उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि फर्नीचर के अलावा बड़ी तादात में दस्तावेज भी जलकर खाक हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications