Madhya pradesh assembly election 2023: बीजेपी में प्रीतम लोधी को होगी वापसी! कई और नेताओं को मिलेगी राह
मध्य प्रदेश में बीजेपी से निष्काषित ओबीसी नेता प्रीतम लोधी की पार्टी में वापसी संभव हो सकती है। 3 मार्च को पिछोर में होने वाले कार्यक्रम में पार्टी उनकी वापसी करेगी।

Madhya pradesh assembly election 2023: एमपी में बीजेपी से निष्काषित प्रीतम लोधी फिर पार्टी के होने जा रहे है। इसके संकेत प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तो दिए ही, साथ में प्रीतम ने भी पुष्टि की। यदि सब कुछ ठीक रहा तो 3 मार्च को पिछोर में होने वाले सीएम शिवराज सिंह के कार्यक्रम में उनकी पार्टी में वापसी होगी। वहीं चुनावी साल में भाजपा से निष्कासित अन्य नेताओं को भी वापसी का रास्ता नजर आने लगा हैं। जानकर बताते है कि चंबल के जातिगत समीकरणों के मद्देनजर बीजेपी के दिग्गज खुद प्रीतम की वापसी चाहते है।

चंबल बेल्ट में ओबीसी वर्ग में अच्छी पैठ रखने वाले धाकड़ नेता प्रीतम लोधी फिर चर्चा में है। बीजेपी में उनकी वापसी को लेकर लगाए जा रहे कयासों को और ताकत तब मिली जब पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी शुभ संकेत दिए। इसके साथ ही प्रीतम ने खुद बयान दिया कि उनकी सीएम शिवराज सिंह और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से चर्चा हुई हैं। खुद को पार्टी का हिमायती बताते हुए प्रीतम भी वापसी चाहते है। बताया गया कि 3 मार्च को पिछोर में होने वाले कार्यक्रम में सीएम शिवराज और दिग्गज नेता प्रीतम की वापसी कराएंगे।
सियासत के जानकारों का कहना है कि प्रीतम लोधी की यदि वापसी हुई तो चंबल में बीजेपी की मजबूती को और बल मिलेगा। प्रीतम पूर्व सीएम उमा भारती के कट्टर समर्थक माने जाते है। जिस घड़ी में उनकी वापसी होगी, वह चुनावी साल से गुजरती नजर आएगी। इससे पार्टी के उन निष्काषित नेताओं को भी उम्मीद की किरण दिखाई देगी कि चुनाव से पहले तक वह भी बीजेपी के हो जाएंगे। आपको बता दें कि प्रीतम को पिछले साल पार्टी ने ब्राह्मणों पर अनर्गल टिप्पणी के चलते निष्काषित किया था। इसके बाद उनके बयान ने तूल पकड़ा और सियासत भी गरमाई। जब किरकिरी बढ़ी तो पार्टी ने प्रीतम को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया।












Click it and Unblock the Notifications