मध्य प्रदेश : भारी बारिश में ढही मकान की दीवार, महिला व उसकी बेटी की मौत
धार। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान निसर्ग के असर से मध्य प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश हुई है, जिससे नुकसान भी काफी हुआ है। धार जिले के डेहरी पुलिस थाना इलाके के गांव टेंकी में बारिश के कारण निचले इलाके जलमग्न हो गए और कई घर धराशायी हो गए।

गुरुवार देर रात हुई भारी बारिश के गांव टेंकी एक विधवा महिला का कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबने से महिला व उसकी बेटी की मौत हो गई। हादसे में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पाकर डेहरी चौकी प्रभारी जगदीश चौहान मय स्टाफ मौके पर पहुंचे। मौका पंचनामा बनाकर घायल बेटे को नजदीकी स्वास्थ्य विभाग कुक्षी अस्पताल में पहुंचाया। वहीं, सामदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाग के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम के बाद महिला व उसकी बेटी का शव परिजनों को सौंप दिया।












Click it and Unblock the Notifications