मध्य प्रदेश : अमहेरा गांव में 23 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या, सिर पत्थर से कुचला
जबलपुर। मध्य प्रदेश के कुंड़म थाना के अमहेरा गांव में 23 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी ने मृतक की पहचान छुपाने के लिए उसके सिर पर पत्थर भी पटक दिया।

कुंडम पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम रूपलाल बर्मन है। जो जबलपुर कटंगी का रहने वाला था। उसने जबलपुर के कई इलाकों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिस गांव में मृतक रूपलाल का शव मिला है। उस गांव से भी उसने कई मर्तबा बाइक चोरी की थी। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर अमहेरा गांव पहुंची कुंडम थाना पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया। मृतक के पास से मिले कुछ दस्तावेजों के आधार पर पाया गया कि उसका नाम रूपलाल है, जो कटंगी थाना के बंदरिया गांव का रहने वाला था। इस पते के आधार पर कुंडम थाना पुलिस ने परिजनों को पहचान के लिए सूचना दी।
कुंडम थाना पुलिस के मुताबिक रूपलाल बर्मन के खिलाफ जबलपुर के कुंडम थाना सहित कई थानों में वाहन चोरी के मामले दर्ज थे। 2019 में भी रूपलाल ने कुंडम के अमहेरा गांव से करीब 3 वाहनों को चोरी किया था। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications