MP News: मनरेगा में मजदूरों की जगह मशीनों से काम, एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी में लगाए आरोप

मध्य प्रदेश में मनरेगा योजना में मजदूरों की जगह मशीनों से काम कराया रहा है, जिस स्थानीय मजदूर पलायन करने को मजबूर है। ये आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर लगाए हैं। जीतू पटवारी में से लेकर एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें ग्रामीण मनरेगा में जेसीबी के इस्तेमाल को लेकर विरोध करते हुए नजर आ रहे हैं।

जीतू पटवारी ने कहा कि केंद्र की रोजगार गांरटी योजना के तहत एमपी में रोजगार गारंटी योजना भ्रष्टाचार की बली चढ़ गई है। एक और जहां बुंदेलखंड़, महाकौशल, निमाड़ और मालवांचल के गरीब, मजदूर काम के लिए पलायन कर रहे हैं, वहीं ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में गरीब और मजदूर वर्ग के लोग पलायन कर रहे हैं।

Machines work instead of laborers in MNREGA MP Congress accuses Jitu Patwari

लोगों के पलायन का मुख्य कारण यह है कि सरकार की रोजगार गांरटी योजना के तहत जो काम किये जा रहे हैं वे जेसीबी जैसी बड़ी-बड़ी मशीनों से कराये जा रहे हैं, जिससे मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है।

पटवारी ने कहा कि रोजगार गारंटी योजना में फर्जी मस्टर रोल बनाकर मजदूरों के नाम से आवंटित धनराशि का व्यापक पैमाने पर बंदरबाट किया जा रहा है। गारंटी योजना के तहत एक मामला सामने आया है जिसमें उदाहरण के तौर पर टीकमगढ़ जिले में टीकमगढ़ जनपद के ग्राम जुड़ावन में बनायी गई एक सड़क जिसका शिलान्यास केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेन्द्र खटीक द्वारा किया गया था।

इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री से जुड़े हुए व्यक्तियों द्वारा उक्त सड़क बनाने का कार्य कराया गया। रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूरों से काम नहीं करवा कर भाजपा के संरक्षण में दबंग लोगों द्वारा मशीनों से उक्त कार्य कराया जा रहा है। ऐसे कई उदाहरण प्रदेश भर में सामने आये हैं, जहां योजना के तहत मजदूरों से काम न कराकर मशीनों से काम कराया जा रहा है।

पटवारी ने कहा कि मनरेगा के तहत 86 हजार करोड़ रूपये की जो राशि ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार के लिए आवंटित की गई है, भाजपा की मिलीभगत से दबंगों द्वारा उस राशि का बंदरबाट किया जा रहा है और सरकार मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय और अत्याचार पर पर्दा डाल मूकदर्शक बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+