MP News: लव जिहाद, रेप फिर Fevikwik से चिपकाया, गुना में आरोपी दरिंदे के घर पर चला बुलडोजर

MP News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में रेप कांड और लव जिहाद मामले में आरोपी के घर पर पुलिस ने बुलडोजर चलाया। बीते दिन आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया था, जिसमें प्रशासन की तरफ से 12 घंटे की मोहलत दी गई थी।

जिसके बाद अंदेशा लगाया जा रहा था कि प्रशासन आरोपी के घर पर बुलडोजर चला सकता है। ठीक वैसा ही हुआ आज पुलिस ने आरोपी के मकान को बुलडोजर से गिरा दिया है।

guna bulldozer action

दरअसल पुलिस ने आरोपी अयान पठान के मकान पर बुलडोजर चला कर उसे जमींदोज कर दिया है। प्रशासन ने 375 फुट के कब्जे वाले हिस्से को गिराया है जो कि सरकारी जमीन और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनाया गया था‌। पिछले दिनों आए इस मामले के बाद सबकी रूह कांप गई थी। फिलहाल आरोपी अयान सलाखों के पीछे बैंड है।

एएसपी मानसिंह ठाकुर के जानकारी अनुसार "पिपरोधा कोट की एक वस्ती है जहां पर अयान खान नाम के व्यक्ति का अतिक्रमण पाया गाय था, उसके द्वारा सरकारी आरजी पर घर का निर्माण कराया गया था। उसके संबंध में न्यायालय, नायब तहसीलदार से नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया था, जवाब न मिलने के बाद इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। इस दौरान एमपी पुलिस फोर्स अयान के घर के बाहर तैनात थी।

हैवानियत की शिकार हुई युवती की एक आंख की रोशनी चली गई है। दूसरी आंख से भी कम दिख पा रहा है। पुलिस ने युवती के शनिवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराए। चूंकि, उसकी आंख में अधिक चोट है, इसलिए शनिवार शाम आंख के ऑपरेशन के लिए गुना जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+