MP News: दिग्गी राजा के राघौगढ़ में BJP का 'गांव चलो अभियान', VD Sharma ने दम दिखाया

MP में BJP ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, जहां BJP ने चुनावी तैयारी का आगाज गांव चलो अभियान के साथ किया है। इस बीच BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने 'गांव चलो अभियान' के तहत ग्रामीणों के साथ अपना दिन बिताया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने गुना जिले के राघौगढ़ विधानसभा के ग्राम आवन से "गांव चलो अभियान" की शुरूआत की एवं बूथ क्रमांक 94,95,96 व 97 के त्रिदेव व बूथ समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का राघौगढ़ प्रवास के दौरान विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया।

Guna

कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने "गांव चलो अभियान" के अंतर्गत गुना जिले के राघौगढ़ विधानसभा के आवन ग्राम में बूथ क्रमांक 94,95,96 व 97 की पन्ना समितियों की बैठक कर मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया। राघौगढ़ विधानसभा के आवन ग्राम में उज्ज्वला योजना के लाभार्थी, स्व-सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद किया।

मंदिर में की साफ-सफाई

विधानसभा के आवन ग्राम में संकट मोचन हनुमान मंदिर में आयोजित सुंदरकाण्ड पाठ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। आवन ग्राम में स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम के अन्तर्गत मंदिर परिसर की साफ़-सफ़ाई की। राघौगढ़ के ग्राम आवन में "गाँव चलो अभियान" के अन्तर्गत आचार्य वाचस्पति शुक्ल संस्कृत वेद विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास किया। कुलमिलाकर, देखा जाए तो MP में BJP ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, जहां BJP ने चुनावी तैयारी का आगाज गांव चलो अभियान के साथ किया है। BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने 'गांव चलो अभियान' के तहत ग्रामीणों के साथ अपना दिन बिताया।

ये भी पढ़े- Loksabha Election: झाबुआ से 'मिशन MP' का आगाज करेंगे PM MODI, आदिवासियों का दिल जीतेगी BJP

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+