'एक-दो दिन में देखिए क्या होता है', कांग्रेस में भगदड़ पर कैलाश विजयवर्गीय ने क्यों कही ऐसी बात

MP में इन दिनों कांग्रेस पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, जहां लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता लगातार पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थाम रहे हैं. वहीं अब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने बयानों से कांग्रेस को फिर टेंशन दे दिया है, जहां कैलाश विजयवर्गीय ने एक दो दिन में और भी कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के संकेत दिए हैं.

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नगर निगम की ओर से बड़ी सौगात दी गई है, जहां सौगातों की शुरूआत करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लगातार कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर बड़ा बयान दिया है, जिसमें विजयवर्गीय ने कहा कि, अभी तो बहुत सारे लोग लाइन में खड़े हैं, एक दो दिन में देखिए होता है क्या.

Indore

कांग्रेस नेताओं की ओर से लगातार पार्टी छोड़े जाने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, और कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ो अभियान चला रहे हैं। अब यह तो कांग्रेस के नेतृत्व को समझना चाहिए कि, अब उनके प्रति कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का ही विश्वास नहीं है, तो देश उनके ऊपर कैसे विश्वास करेगा। अभी बहुत सारे लोग लाइन में खड़े हैं, एक-दो दिन बाद देखिए होता है क्या।

हाल ही में कांग्रेस को इंदौर से भी बड़ा झटका लगा था, जहां संजय शुक्ला और विशाल पटेल जैसे नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया था. वहीं अब कैलाश विजयवर्गीय की ओर से दिए गए संकेतों ने कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है. बहरहाल, अब देखना होगा की आने वाले दिनों में दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के दिए ये बयान कितने सही साबित होते हैं.

ये भी पढ़े- Loksabha Election: इंदौर से शंकर लालवानी तो धार से सावित्री ठाकुर का नाम आगे, जल्द BJP करेगी घोषणा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+