'वाह क्या स्वाद है’, चुनाव प्रचार बीच में छोड़ ये खाने बैठ गए शिवराज सिंह चौहान
Loksabha Election की हलचल तेज है, ऐसे में अब प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में प्रचार-प्रसार के लिए निकल चुके हैं, जहां विदिशा लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान का अलग अंदाज देखने मिला, जहां शिवराज सिंह चौहान ने भाऊखेड़ी में कार्यकर्ताओं के साथ मावा बाटी का स्वाद लिया.
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा क्षेत्र की इछावर विधानसभा पहुंचे, जहां शिवराज सिंह चौहान ने भाउखेड़ी में कार्यकर्ता साथियों के साथ यहां की प्रसिध्द मावा-बाटी खाई। इस क्षेत्र की रस-मलाई व मावा-बाटी प्रदेशभर में काफी प्रसिध्द है। इससे पहले भी शिवराज सिंह चौहान के अलग-अलग अंदाज सामने आ चुके हैं, जहां अबकी बार शिवराज सिंह चौहान ने भाऊखेड़ी की प्रसिद्ध मावा बाटी का स्वाद कार्यकर्ताओं के साथ लिया है.

राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सोमवार को बच्ची आशी अग्रवाल ने अपना गुल्लक भेंट किया। वहीं महिलाओं ने भी पूर्व सीएम को अपनी पोटली से निकालकर रूपए दिए। साथ ही इछावर में जनसभा से पहले महिलाओं ने भी भैया शिवराज को चुनाव लड़ने के लिए 50-50 हजार रूपए की राशि दी। विधानसभा चुनाव से पूर्व भी कई बच्चों ने अपने मामा को चुनाव लड़ने के लिए गुल्लक दिए थे और महिलाओं ने भी राशि दी थी। अब लोकसभा चुनाव से पूर्व भी बच्चे और महिलाएं शिवराज सिंह को गुल्लक और राशि भेंट कर रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर जोरदार निशाना साधा है, साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने सवाल भी पूछे हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो शिवराज सिंह चौहान अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं.
ये भी पढ़े- 'दो-चार लोग तो कांग्रेस में रहो', BJP में आना चाह रहे नेता से बोले कैलाश विजयवर्गीय












Click it and Unblock the Notifications