Loksabha Election से पहले MP को बड़ा तोहफा देंगे PM MODI, ऐतिहासिक होगी सौगात
Loksabha Election अब नजदीक है, जहां इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अलग-अलग हिस्सों को रेलवे से जुड़ी बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इन्हीं सौगातो में मध्य प्रदेश की वह सौगातें भी शामिल हैं, जो आने वाले दिनों में रेलवे के लिहाज से मध्य प्रदेश के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगी।
26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय रेलवे में 41000 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकर्पण करेंगे। जिसमें अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड़ ओवर ब्रिजों, अंडरपास का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी भारतीय रेलवे में 41000 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकर्पण करेंगे। जिसमें अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड़ ओवर ब्रिजों, अंडरपास का लोकार्पण, शिलन्यास शामिल है। इस कार्यक्रम के तहत रतलाम मंडल के 11 स्टेशनों इंदौर, उज्जैन, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, नागदा, खाचरोद, नीमच, मंदसौर , दाहोद, लिमखेड़ा सहित दो रोड अंडर ब्रिज का शिलान्यास एवं दो नवनिर्मित रोड अंडर ब्रिज को राष्ट्र को समर्पण किया जाएगा।
भारतीय रेल आधुनिकीकरण की दिशा में और भारत सरकार के न्यू इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। देशभर में रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय प्रतिष्ठानों के रूप में विकसित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस क्रम में बीच तीन स्टेशनों पर कार्य पूर्ण हो गया है। इनमें गुजरात का गांधीनगर केपिटल स्टेशन, मध्य प्रदेश का रानी कमलापति स्टेशन और कर्नाटक के बेंगलुरु का सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल स्टेशन शामिल है। ये स्टेशन आधुनिक भारत की भव्य तस्वीर प्रस्तुत करते हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।
अमृत स्टेशन योजना के तहत रतलाम मंडल के सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, नागदा, खाचरोद, दाहोद, लिमखेड़ा, नीमच एवं मंदसौर स्टेशनों पर पुनर्विकास कार्य के तहत यात्री प्रतीक्षालय का विस्तार एवं पुनर्निर्माण, पृथक प्रवेश एवं निकास द्वार, बाहरी परिक्षेत्र में सुधार, नवीन संकेतक, नवीन फर्निचर, बेंचेज आदि, 12 मी. चौड़ा पैदल ऊपरी पुल की सुविधा, नवीन बुकिंग एवं आरक्षण कार्यालय दिव्यांग यात्रियों के सुगम आवागमन यात्रियों के लिए रैंप एवं सतह में सुधार प्रकाश व्यवस्था में सुधार जैसे कार्य किए जाएंगे।
ये भी पढ़े- Indore News: राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, समय पर हो जनता के काम, वरना...












Click it and Unblock the Notifications