Indore News: राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, समय पर हो जनता के काम, वरना...
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र को सौगात देते हुए खुड़ेल में नवीन तहसील कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक मधु वर्मा तथा मनोज चौधरी, दर्शन गिरी महाराज, जनपद अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि, राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करना हमारी प्राथमिकता है। राज्य शासन ने राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करने के लिए राजस्व का महाअभियान प्रारंभ किया है। इसमें अभी तक डेढ़ लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण हो चुका है। राजस्व का महाअभियान 29 फरवरी तक लगातार चलेगा। हमारा प्रयास है कि एक भी प्रकरण पूरे प्रदेश में लंबित नहीं रहे।

उन्होंने कहा कि, राज्य शासन राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करने के लिए कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है। अभियान के तहत लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि, हमारा प्रयास है कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए कोई भी नागरिक परेशान नहीं हो, उनका काम समय-सीमा में हो और उनको इधर-उधर नहीं भटकना पड़े।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए तेजी से कार्य किये जा रहे है। सड़कों और पुल-पुलियाओं का निर्माण किया जा रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए विकास कार्य हो रहे है। सांवेर विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में नर्मदा का जल पहुंचाया जा रहा है। तहसील कार्यालयों के नए भवन बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र विकास के क्षेत्र में नंबर वन रहेगा। सांवेर विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि, सांवेर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय मद से सड़कों का विस्तार किया जा रहा है। खुड़ैल में फोरलेन सड़क भी बनाई जाएगी। उन्होंने केंद्र शासन द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए नागरिकों से आग्रह किया कि वे इनका लाभ लेवे। कार्यक्रम के प्रारंभ में एसडीएम अजीत श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया। पीआईयू के कार्यपालन यंत्री अजय यादव ने भवन निर्माण के संबंध में जानकारी दी।
ये भी पढ़े- हैलो, CM बोल रहा हूं...शिकायत करने वालों को मोहन यादव ने लगाया फोन, हुई ये बात
-
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर












Click it and Unblock the Notifications