Loksabha Election से पहले MP में BJP ने बदला फैसला, क्लस्टर प्रभारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी
Loksabha Election अब नजदिक हैं, जहां लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। राजधानी भोपाल में बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी क्लस्टर प्रभारियों के साथ-साथ विस्तारकों की मौजूदगी रही।
राजधानी भोपाल में बुलाई गई बैठक में संगठन के दिग्गज नेताओं ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी क्लस्टर के प्रभारी बदल दिए हैं, जहां किसी भी नेता को अपने जिले का संभाग का क्लस्टर प्रभारी नहीं बनाते हुए, दूसरे जिला या संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजधानी भोपाल में आयोजित हुई बीजेपी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, लोकसभा सह चुनाव प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित क्लस्टर प्रभारी एवं लोकसभा विस्तारक उपस्थित रहे।
राजधानी में आयोजित बैठक में संगठन पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए, क्लस्टर प्रभारियों में बदलाव किया है, जहां संगठन ने ग्वालियर में भूपेंद्र सिंह, जबलपुर में कैलाश विजयवर्गीय, उज्जैन में विश्वास सारंग, इंदौर में जगदीश देवड़ा, भोपाल में राजेंद्र शुक्ल, रीवा में प्रह्लाद पटेल और सागर में नरोत्तम मिश्रा को क्लस्टर प्रभारी बनाया है. वहीं अब दिग्गज नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी अपने-अपने क्लस्टर की जिम्मेदारियां संभालेंगे और मिशन लोकसभा के लिए जुटेंगे।
भाजपा अब हर बूथ मोदी बूथ का नारा देकर लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आगे बढ़ेगी। दोनों बैठकों में मिशन 29 के तहत सबसे ज्यादा बात छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र को लेकर हुई इसी पर अभी भी कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा की शनिवार को ही बैठक में यह तय किया गया कि हर बूथ मोदी बूथ होगा। इसको दृष्टिगत रखते हुए हर बूथ पर वोट प्रतिशत बढ़ाने का काम सभी को करना है। इसी मिशन पर काम कर हर पार्टी के लोकसभा प्रभारी विस्तारकों ने माइक्रो लेवल पर पार्टी के पदाधिकारियों को अब तक का अपडेट बैठक में दिया।
ये भी पढ़े- Indore news: कैलाश विजयवर्गीय ने जताई विधायक से पार्षद बनने की इच्छा, कुछ ऐसा है मामला












Click it and Unblock the Notifications