Dewas Lok Sabha: BJP के महेंद्र सोलंकी को कांग्रेस के राजेंद्र मालवीय का चैलेंज, कौन किस पर भारी, जानिए
Loksabha Election नजदिक है, जहां देवास लोकसभा सीट से बीजेपी ने महेंद्र सिंह सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं कांग्रेस ने राजेंद्र मालवीय पर भरोसा जताया है। वहीं अब सोलंकी और लालवानी दोनों चुनावी तैयारी में जुट गए हैं, जहां दोनों ही अपनी-अपनी जीत के दांवे ठोंकते नजर आ रहे हैं।
BJP और कांग्रेस दोनों ही चुनावी तैयारी में जुट गए हैं, जहां अलग-अलग बैठक कर जीत का खास प्लान तैयार किया जा रहा है। इसी के साथ अबकी बार BJP देवास से जीत का बड़ा रिकॉर्ड कायम करना चाहती है, तो वहीं कांग्रेस, बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाकर जीत का परचम लहराने की इच्छा जाहिर कर रही है।

देवास लोकसभा में कई सालों से BJP का दबदबा कायम है, यही कारण रहा है की अबकी बार भी संगठन ने सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया है। वहीं अब सोलंकी रिकॉर्ड जीत का दावा ठोंकते हुए अपनी तैयारी में जुट गए हैं, जहां सोलंकी अलग-अलग बैठकें कर जीत का खास प्लान बनाते नजर आ रहे हैं। BJP अबकी बार देवास से जीत का खास रिकॉर्ड कायम करना चाहती है। यही कारण है कि, अबकी बार देवास से बीजेपी ने जीत का बड़ा लक्ष्य रखा है।
कांग्रेस ने अबकी बार देवास लोकसभा से राजेंद्र मालवीय को प्रत्याशी बनाया है, जहां मालवीय भी अब जीत को लेकर तैयारी करते नजर आ रहे हैं। मालवीय को युवाओं से अच्छी खासी उम्मीदें हैं। यही कारण है की, मालवीय को युवाओं को साथ मिलने की संभावना है। राजेंद्र मालवीय का सियासत से पुराना नाता है, जहां मालवीय के पिता स्व. राधाकृष्ण मालवीय भी पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे हैं। मालवीय सियासत में कई सालों से सक्रिय भी हैं। मालवीय इससे पहले सांवेर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उस वक्त मालवीय को हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़े- 'जो पुलिस डंडे मारती थी, आज सैल्यूट करती है', मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने क्यों कही ऐसी बात












Click it and Unblock the Notifications