Indore news: पिता कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा में बेटे आकाश विजयवर्गीय का एक्टिव अंदाज
इंदौर में प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री एवं विधानसभा 1 के विधायक कैलाश विजयवर्गीय जी के निर्देशानुसार उनके सुपुत्र व पूर्व विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्र.1 के मतदाताओं का वार्ड वार आभार व्यक्त करने का सिलसिला लगातार जारी है।
इसी के तहत आकाश विजयवर्गीय ने वार्ड 16 की पार्षद सोनाली मुकेश धारकर व पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर भाजपा को मिली जीत हेतु सभी का आभार व्यक्त किया।

साथ ही यात्रा के दौरान आकाश विजयवर्गीय ने वार्ड पार्षद, पार्टी कार्यकर्ताओं व निगम अधिकारियों को साथ लेकर वार्ड की नंदबाग काॅलोनी, मातेश्वरी कॉलोनी, नंदबाग सेक्टर डी, यादव नंदबाग पैलेस काॅलोनी, जयराज नगर आदि मे जनता से संवाद कर त्वरित हल होने वाली जनसमस्याओं के निराकरण हेतु मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए एवं दीर्घ रूपी समस्या के निपटान हेतु पत्राचार करनें के आदेश दिए।
पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने नंदबाग काॅलोनी के पंचमुखी श्री हनुमान मंदिर प्रांगण अयोध्या मे रामलला की मूर्ति प्रतिष्ठान की यादगार स्वरूप पौधा रोपण भी किया एवं नंदबाग की सेक्टर ई व डी कॉलोनी में 26 लाख ₹ की लागत से होने जा बैकलाईन सीमेंटीकरण के कार्य का भूमिपूजन भी किया एवं राखी नगर मे 70 लाख ₹ की लागत से तैयारी हो रही नवीन सड़क का अवलोकन कर उसकी कार्य गुणवत्ता की यथास्थिति जानी। यात्रा में वार्ड पार्षद, वार्ड अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु, अधिकारी गण सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय रहवासी मौजूद थे।
विधानसभा एक से पिता कैलाश विजयवर्गीय को मिली प्रचंड जीत के बाद अब आकाश विजयवर्गीय एक्टिव नजर आ रहे हैं, जहां विधायक कैलाश विजयवर्गीय जी के निर्देशानुसार उनके सुपुत्र व पूर्व विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्र.1 के मतदाताओं का वार्ड वार आभार व्यक्त करने का सिलसिला लगातार जारी है।
ये भी पढ़े- Indore news: कैलाश विजयवर्गीय ने स्कूली बच्चों के साथ खाई खीर-पूरी, बोले- शिक्षा के साथ संस्कार प्राप्त करें












Click it and Unblock the Notifications