लोकायुक्त ने मकरोनिया नपा के दो इंजीनियर को 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lokayukta Police सागर ने बीती देर शाम मकरोनिया नगर पालिका में पदस्थ सब इंजीनियर व एक ठेकेदार को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामले में सहायक इंजीनियर भी सह आरोपी बनाए गए हैं। नपा क्षेत्र में एक सड़क निर्माण के बिलों के भुगतान के एवज में इन्होंने रिश्वत की मांग की थी। सहायक उपयंत्री ने रिश्वत के रुपए कार्यालय में मौजूद एक ठेकेदार को लेने का बोला । तभी लोकायुक्त की टीम ने दोनों को पकड़ लिया।

मकरोनिया नपा के दो इंजीनियर को रिश्वत लेते गिरफ्तार

लोकायुक्त टीआई अभिषेक वर्मा ने बताया कि मकरोनिया नगर पालिका में ठेकेदार व शिकायतकर्ता मनीष पिता दयाश्ंांकर स्वामी ने शिकातय की थी, कि उन्होंने क्षेत्र में सउ़क निर्माण का टेंडर लिया था। इसमें 5 लाख रुपए का भुगतान बकाया है। बिलों के भुगतान के एवज में मकरोनिया नगर पालिका के सहायक यंत्री देवेंद्र धाकड़, उपयंत्री आकाश राठौर और 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहे हैं। करीब छह महीने से उसे परेशान किया जा रहा है। लोकायुक्त पुुलिस टीम ने शिकायत की पुष्टि होते ही छापामार कार्रवाई की है। अभिषेक वर्मा के अनुसार उपयंत्री आकाश राठौर को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जब शिकायतकर्ता को पाउडर लगे रुपए लेकर भेजा गया था, तो आरोपी उपयंत्री ने एक ठेकेदार को भेजकर रुपए लिए थे, जो छापे के दौरान उसके पास से बरामद हुए हैं। लोकायुक्त टीम ने तीनों को आरोपी बनाकर केस बनाया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+