उज्जैन: सहकारी अधिकारी के घर लोकायुक्त का छापा, मिला 15 लाख कैश, एक कार और चार बाइक

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में सहकारी अधिकारी निर्मल राय के घर और फार्म हाउस पर लोकायुक्त ने छापा मार। छापे के दौरान निर्मल राय के घर से 15 लाख रुपए कैश, एक कार, चार बाइक और प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। बता दें कि सहकारी निरीक्षक निर्मल राय के सेठी नगर स्थित घर पर छापा मार कार्रवाई बुधवार की सुबह 12 फरवरी को हुई।

Lokayukta raid at the residence and farmhouse of Co-operative Officer Nirmal Rai in Ujjain

निर्मल राय भरतपुरी स्थित सहकारिता विभाग में पदस्थ हैं। इनके पास से दो करोड़ की कीमत के पांच प्‍लाट भी मिले हैं। वे कई सोसायटियों में सदस्य हैं। बैंक में दो लॉकर की जानकारी भी मिली है। लोकायुक्त पुलिस अब इन दो लॉकरों को खोलकर इसमें रखी चीजों की जानकारी लेगी। इसके साथ ही इनके बैंक अकाउंट की जानकारी भी ली जाएगी। उनके सेठी नगर स्थित घर और फार्म हाउस में लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई जारी है, जिसमें और भी चीजें सामने आ सकती हैं।

लोकायुक्त के डीएसपी ने बताया कि निर्मल राय सहकारिता निरीक्षक के साथ-साथ सहकारिता प्रबंधक के रूप में भी काम कर रहे थे। निर्मल राय के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी जिसके सरकार ने कार्रवाई का फैसला लिया। फिलहाल लोकायुक्त की टीम का मानना है कि जांच देर शाम तक चलेगी, जिसके बाद जैसे-जैसे दस्तावेज मिलते जाएंगे वैसे ही निर्मल राय की काली कमाई का पता चल पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+