आरक्षण के मुद्दे पर CM मोहन यादव ने कांग्रेस को घेरा, कहा- वोट बैंक की चाशनी के चक्कर में है

MP News: बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी संध्या राय के समर्थन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार 4 मई को भिंड पहुंचे। यहां सीएम यादव ने गोहद, अटेर और भांडेर में आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम यादव ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, ये आरक्षण मुस्लिम समाज को देना चाहते हैं।

सीएम मोहन यादव ने मंच से आंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए। लेकिन, अब आरक्षण की चाशनी लेने के लिए कांग्रेस वोट बैंक के चक्कर में अपने समाज का आरक्षण अगर मुस्लिम समाज को देंगे तो क्या आप बर्दाश्त करेंगे, फिर कांग्रेसी कहते हैं हमारे खिलाफ बोलते हैं।

MP CM Mohan Yadav

अरे कर्नाटक या जहां-जहां आपकी सरकार हैं, वहां आपने ऐसा किया भी है। इस दौरान सीएम यादव ने पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की आपत्तिजनक बयान का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जिस तरह से महिलाओं के बारे में बात करते हैं वह उनके लिए डूब मरने के बराबर है।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने मंच से बोलते हुए कहा कि उन्हें(जीतू पटवारी) अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। इस दौरान सीएम यादव ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ दिन पहले पप्पूजी आपके बीच आए थे। पहले अमेठी से चुनाव लड़ा, एक बार चुनाव जीते फिर हार गए, इसके बाद केरल चले गए। अब फिर रायबरेली आ गए।

उन्होंने कहा कि अपनी मां की सीट पर अब चुनाव लड़ेंगे और उनका नाम भी खत्म करेंगे। इस दौरान सीएम यादव ने विरासत टैक्स का मुद्दा भी उठाया। सीएम यादव ने कहा कि ये अमेरिका का काननू है। ये हमारे देश में कैसे चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+