धार में सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस की तुलना 'गिरगिट' से की, दिग्विजय सिंह के लिए भी कही ये बात

MP News: लोकसभा प्रत्याशी और भाजपा नेता सावित्री ठाकुर के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव धार पहुंचे। यहां बदनावर विधानसभा में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कांग्रेस और दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लिया। सीएम यादव ने कांग्रेस पार्टी की तुलना 'गिरगिट' से की। तो वहीं, दिग्विजय की तुलना 'ओसामा बिन लादेन' से की।

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि स्वर्णिम भविष्य के लिए बदनावर की पुकार 'अबकी बार 400 पार'। जब सभी मोदी जी को चुनते हैं, तब जनजातीय भाई-बहनों को उचित सम्मान मिलता है, प्रगति के द्वार हर वर्ग के लिए खुलते हैं और विकास की धारा हर गली से होकर गुजरती है; क्योंकि मोदी जी सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं।

MP CM Mohan Yadav

बदनावर की जनता का ये उत्साह पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास का आईना है। उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा कि भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए बदनावर की जनता ने PhirEkBaarModiSarkar बनाने का जो संकल्प लिया है, उसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

सीएम मोहन यादव ने मंच से बोलते हुए कहा कि राजगढ़ वाले भाई साहब ओसामा बिन लादेन, जो मानवता का दुश्मन है। उसने पूरी दुनिया में अपना आतंक फैला रखा था। वह इतना घातक था कि पाकिस्तान का खास होने के बावजूद अमेरिका ने बिना बताए उसके घर में घुसकर उसे मार दिया। ऐसे कुख्यात आतंकवादी को भी जी लगाकर बात करते हैं।

आखिर ऐसा व्यक्ति उन्हें सम्मान के लायक कैसे लग सकता है, जिसे मरने पर पूरी दुनिया खुश हुई थी, ऐसे आतंकवादी को कोई जी कैसे लगा सकता है। इतना ही नहीं, सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि गिरगिट से भी ज्यादा कांग्रेस का रंग बदलता है, कांग्रेस का रंग बदलता देख खुद शर्मा जाए।

पता नहीं कोई नया मुहावरा ढूंढना पड़ेगा या कोई नया प्राणी लाना पड़ेगा कांग्रेस के इस चाल को सही से समझा सके। कांग्रेस ने राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया है, उनके होने का प्रमाण मांगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+