MP सीएम मोहन यादव ने मतदाताओं से की अपील, कहा- देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण करें मतदान

MP News: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज यानी 26 अप्रैल को पूरे देश में वोटिंग हो रही है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश की छह सीटों सतना, रीवा, खजुराहो, टीकमगढ़, दमोह एवं होशंगाबाद में भी सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। वहीं, अब प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल पर लिखा, 'लोकतंत्र के पर्व चुनाव में मतदाता है सबसे महत्वपूर्ण... लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के तहत आज प्रदेश के लोकसभा क्षेत्र सतना, रीवा, खजुराहो, टीकमगढ़, दमोह एवं होशंगाबाद में मतदान हो रहा है।'

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा, आप सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र निवेदन है कि मतदान के अधिकार का उपयोग कर देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपने दायित्वों का निर्वहन अवश्य करें। इससे पहले सीएम यादव ने कहा था कि मैं प्रत्येक मतदाता से अपील करता हूं कि वे अपना वोट जरूर डालें।

उन्होंने कहा कि बीते सप्ताह हमारे कार्यकर्ताओं ने बहुत अच्छे से चुनाव लड़ा है, जिसका परिणाम रहा कि बड़े पैमाने पर जनता ने भाजपा के पक्ष में वोट किया। बता दें कि मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर आज सुबह सात बजे से मतदान जारी है। इन सीटों पर कुल 80 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+