Indore News: अंगुली पर मतदान की स्याही दिखाएं, फ्री में पोहा-जलेबी और आइसक्रीम खाएं
इंदौर को लोकसभा चुनाव के मतदान में नम्बर वन बनाया जायेगा। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए इंदौर में अनेक नवाचार और अनूठी पहल की जा रही है। इसी के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुये मतदाता जागरूकता संवाद कार्यक्रम में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
इंदौर शहर के विभिन्न व्यवसायिक संस्थाओं और संगठनों ने निर्णय लिया है कि मतदान दिवस पर 13 मई को मतदान करने वाले मतदाताओं को नि:शुल्क पोहे/जलेबी, आईस्क्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स, नूडल्स और मन्चुरियन खिलाये जायेंगे। साथ ही उन्हें खरीदी पर आकर्षक डिस्काउंट भी दिया जायेगा।

कलेक्टर आशीष सिंह ने इस कार्यक्रम में कहा कि, मतदान में इंदौर को नम्बर वन बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेगे। जागरूकता के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। उन्होंने आग्रह किया कि अधिक से अधिक मतदाता मतदान में शामिल हो और अपने मताधिकार का उपयोग करें।
बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का मुख्य आधार है। हर मतदाता को अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करना चाहिये। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मतदान हो और इंदौर नम्बर वन बने इसके लिए समाज के सभी वर्ग को अपनी महती भूमिका निभाना होगी। मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु सभी मार्केट एसोसिएशन, खाद्य सामग्री एसोसिएशन, कैफे, मॉल होटल एसोसिएशन आदि संस्था/संगठनों को आगे आना होगा। सभी को अपने-अपने स्तर पर लोकतंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए मिलकर प्रयास करना होंगे।
बताया कि 56 दुकान एसोसिएशन द्वारा 13 मई को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक मतदान कर आने वाले मतदाताओं को नि:शुल्क पोहा/जलेबी खिलाई जायेगी। साथ ही ऐसे युवा मतदाता जिन्होंने पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग किया है उन्हें नि:शुल्क आईस्क्रीम खिलाई जायेगी। इसी तरह च्वाईस चाइनीज सेन्टर कृष्णपुरा छत्री रोड़ पर बजरंग मंदिर के पास द्वारा मतदान कर आने वाले मतदाताओं को नि:शुल्क मन्चुरियन एवं नूडल्स खिलाये जायेंगे।
अपना स्वीट्स द्वारा अपने सभी आउटलेट एवं ग्रांड माचल रिसोर्ट में 10 प्रतिशत का आकर्षक डिस्काउंट दिया जायेगा। इसी प्रकार रोहन झाजरिया द्वारा बताया गया कि शहर के चुनिंदा 50-60 मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को नि:शुल्क नाश्ता एवं कोल्ड ड्रिंक्स दी जायेगी। इसी तरह होटल एसोसिएशन द्वारा भी आकर्षक डिस्काउंट दिया जायेगा। इसी प्रकार अनेक संस्थाएं भी मतदाताओं को अपने-अपने स्तर पर जागरूक करने के लिए आगे आ रही है।
ये भी पढ़े- Ujjain News: नाले के पानी में डुबकी लगाने लगे कांग्रेस प्रत्याशी, कुछ ऐसा है पूरा मामला
-
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल?












Click it and Unblock the Notifications