Lok Sabha Chunav 2024: सतना में कब पड़ेंगे वोट, भाजपा और कांग्रेस का प्रत्याशी कौन, यहां जानिए

Satna Lok Sabha Election Voting Dates: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। मध्य प्रदेश के सतना जिले में दूसरे चरण में मतदान होगा, यहां 26 अप्रैल को वोट पड़ेंगे। 4 जून को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

आपको बता दें कि पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई को, 5वें चरण की वोटिंग 20 मई को, 6वें चरण की वोटिंग 25 मई को और सातवे चरण की वोटिंग एक जून को होगी। इसके बाद 4 जून को एक साथ पूरे देश की 543 सीटों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Satna Lok Sabha Election Voting Dates

दूसरे चरण में कुल 7 सीटों पर चुनाव

दूसरे चरण में सतना समेत कुल 6 सीटों पर मतदान होगा। इसमें टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल लोकसभा सीट भी शामिल है। सतना लोकसभा सीट से भाजपा ने गणेश सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस सिद्धार्थ कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है।

सतना की मतदाता
कुल मतदाता- 16,85,050 पुरुष मतदाता - 8,81,863 महिला - 8,03,180
थर्ड जेंडर -07

लगभग 37 प्रतिशत पटेल मतदाता और 39 प्रतिशत ब्राह्मण वोटरों की युति ने इस सीट को भाजपा के अभेद्य किले के रूप में तब्दील कर दिया। यही कारण है कि वर्ष 1998 और 1999 के चुनाव में बीजेपी के रामानंद सिंह और 2004 से लेकर अब तक लगातार गणेश सिंह चुनाव जीतते आ रहे हैं।

सतना संसदीय सीट पर शुरुआती दौर में कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीतते रहे। साल 1957 और साल 1962 में सतना स्वतंत्र सीट नहीं थी। 5वीं लोकसभा के गठन के लिए साल 1971 में हुए चुनाव में भारतीय जनसंघ के नरेंद्र सिंह ने कांग्रेस का वर्चस्व खत्म कर दिया।

साल 1977 में जनता पार्टी के दादा सुखेंद्र सिंह भारतीय लोकदल के टिकट पर जीते। साल 1980 और साल 1984 में यह सीट कांग्रेस के पास रही। सबसे बड़ा उलटफेर वर्ष 1996 में हुआ, जब बीएसपी के सुखलाल कुशवाहा ने चुनाव जीत लिया। सुखलाल कुशवाहा प्रदेश के बीएसपी के पहले सांसद थे। वर्ष 1998 के बाद से यह सीट लगातार भाजपा के पास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+