Panna News: पन्ना टाइगर रिजर्व में हैरतअंगेज तरीके से तेंदुआ का शिकार, फांसी पर लटका मिला शव
Panna Tiger Reserve: टाइगर स्टेट पन्ना टाइगर रिजर्व में शिकारियों के जाल में फंसकर एक तेंदुए की मौत हो गई है।फांसी पर लटका हुआ तेंदुए का शव मिला है। घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।
घटना जिले के दक्षिण वन मंडल अंतर्गत पवई वन परिक्षेत्र के पिपरियादोन बीट की है। जहां खेत की बाड़ी में शिकारियों ने जंगली जानवर के शिकार के लिए फन्दा लगाया था। जिसमे तेंदुआ आकर फंस गया। जबतक वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँची। तबतक तेंदुए की मौत हो चुकी थी।

दरअसल पन्ना जिले के जंगली क्षेत्र से जुड़े गांवो व खेतों में जंगली जानवरों का आनाजाना लगा रहता है। पन्ना जिले में टाइगर रिजर्व के साथ उत्तर और दक्षिण वन मंड़ल में बड़ी संख्या में बाघ व तेंदुए मौजूद हैं।
जिसमे उत्तर वन मंडल के जंगलों में बाघ तो दक्षिण वन मंड़ल जंगलो में तेंदुए बहुतायत संख्या में है।लेकिन वन विभाग पर जंगली जानवरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं।
ताजा मामला जिले के दक्षिण वन मंडल के पवई रेंज अंतर्गत आने वाली पिपरियादोन बीट से सामने आया है। जहाँ बुधवार की सुबह एक तेंदुआ खेत की बांगड़ में लगे फंदे में जाकर फ़स गया। जिसकी जानकारी वन कर्मियों को लगी।
तत्काल ही नितेश पटेल वनपरिक्षेञ अधिकारी वन टीम के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने डीएफओ पुनीत सोनकर को बताया।जिसके बाद पीटीआर से रेस्क्यू टीम को बुलवाया गया।लेकिन जब तक रेस्क्यू टीम व बरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे।तबतक तेंदुए की मौत हो चुकी थी। हालांकि रेस्क्यू टीम ने तेंदुए के शव को फंदे से निकाल लिया और अंतिम संस्कार किया गया।
नीतेश पटेल वन परिक्षेत्र अधिकारी पवई ने बताया कि जानकारी लगते ही पीटीआर से रेस्क्यू टीम को बुलवाया गया था।लेकिन रेस्क्यू करने से पहले ही तेंदुए की मौत हो चुकी थी।इसलिए शव को निकालकर अंतिम से संस्कार करवाया गया है। फंदा लगाने वाले शिकारियों को तलाश वन की टीम कर रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications