आधी रात को जज को हैप्पी बर्थडे बोलने पर वकील को जेल, जानिए क्या है पूरा मामला

रतलाम। मध्य प्रदेश में एक जज को रात को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना एक वकील को भारी पड़ गया है। वकील को जेल तक जाना पड़ा है। आरोपी वकील के खिलाफ धोखाधड़ी और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जालसाजी करने तथा आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

Lawyer jailed for saying happy birthday to judge at midnight in Ratlam

पुलिस के अनुसार आरोपी विजय सिंह यादव (37 साल) ने 28 जनवरी को प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) बिना इजाजत उनकी फेसबुक से एक फोटो डाउनलोड की और जन्मदिन की बधाई के तौर पर उन्हें ई-मेल भेजा। आरोप है कि ई-मेल में वकील ने एक अभद्र संदेश भी लिखा था।

रतलाम जिला कोर्ट के सिस्टम अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस थाने में वकील के खिलाफ शिकायत दी, जिस पर आठ फरवरी को एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी वकील को घर से गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी विजय सिंह यादव ने निचली अदालत में जमानत की याचिका लगाई, जो खारिज हो गई। इसके बाद आरोपी वकील के घरवालों ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच का दरवाजा खटखटाया। तीन मार्च को विजय सिंह यादव की जमानत पर सुनवाई होनी है। विजय सिंह यादव खुद ही अपना केस लड़ रहा है। उधर, आरोपी वकील का तर्क है कि उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता और जय कुल देवी सेवा समिति के अध्यक्ष के तौर पर जन्मदिन की बधाई दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+