'ये विपक्ष की घबराहट है...', PM MODI के समर्थन में आए दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह

देशभर में इन दिनों लोकसभा चुनाव की हलचल है, जहां लोकसभा चुनाव की हलचल के बीच अब पीएम नरेंद्र मोदी के विवेकानंद रॉक में ध्यान लगाने को लेकर सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है।

देशभर के साथ-साथ अब मध्यप्रदेश में पीएम नरेंद्र मोदी के ध्यान को लेकर सियासत रफ्तार पकड़ रही है, जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के भाई और कद्दावर कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने पीएम मोदी के ध्यान पर सवाल उठाने वाले विपक्ष के नेताओं पर जोरदार निशाना साधा है।

Bhopal

कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा की, मोदीजी के ध्यान लगाने पर भी आपत्ति करना एक विकृत मानसिकता का प्रतीक है। विपक्ष अपनी घबराहट प्रदर्शित कर रहा है। आपको ध्यान लगाने से कौन रोक रहा है?। वहीं अब लक्ष्मण सिंह की पोस्ट पर सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां कांग्रेस अपने नेता पर निशाना साध रही है, तो वहीं बीजेपी अब लक्ष्मण सिंह का बचाव करती नजर आ रही है। वहीं सूत्रों की माने तो कांग्रेस अब जल्द लक्ष्मण सिंह पर इसे लेकर एक्शन ले सकती है, साथ ही उनसे हाईकमान जवाब भी मांग सकता है।

ऐसा पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया है, इससे पहले भी अलग-अलग मुद्दों पर लक्ष्मण सिंह विपक्ष को अपने निशाने पर ले चुके हैं, जहां अब एक बार फिर पीएम मोदी के ध्यान को ल लेकर लक्ष्मण सिंह ने विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा है। बहरहाल, अब देखना होगा लक्ष्मण सिंह के साधे निशाने का बचाव कांग्रेस किस तरह से करती है, और क्या कांग्रेस आने वाले दिनों लक्ष्मण सिंह पर कोई सख्त एक्शन लेती है, या फिर हमेशा की तरह लक्ष्मण सिंह को एक बार फिर बड़ा नेता होने का फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़े- 'सभी को सपने देखने का हक है', ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किसके लिए कही ये बड़ी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+