MP: लाडली बहना योजना का मिलता रहे लाभ, तो करना होगा ये काम
मध्यप्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए सही समग्र आईडी एवं समग्र आईडी वैवाहिक स्थिति दर्ज होना अनिवार्य है।ग्राम पंचायत, नगर परिषद, नगर निगम में अथवा स्वयं भी समग्र पोर्टल पर ऑनलाईन समग्र आईडी अपडेट कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना और लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है। यही कारण है कि, महिलाओं को यह सहायता निरंतर मिलती रहे इसके चलते अब समग्र पोर्टल पर कुछ जानकारियां अपडेट करनी होंगी।

महिला बाल विकास अधिकारी ने बताया कि, शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे- लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना आदि का लाभ लेने के लिए हितग्राही की सही समग्र आईडी बनी होना एवं समग्र आईडी में हितग्राही की वैवाहिक स्थिति दर्ज होना अनिवार्य है। यदि किसी महिला/बालिका अथवा सदस्य की परिवार आईडी में बालिका/ महिला/ व्यक्ति का नाम/ जन्म तिथि/ वैवाहिक स्थिति दर्ज नहीं है अथवा गलत दर्ज है, उन्हें समग्र परिवार आईडी में उक्त त्रुटियों को सुधार करवाना होगा। योजना की पात्रता रखने वाले परिजन तत्काल बालिका/परिवार सदस्यों की समग्र आईडी में अपना नाम जुड़वाये/ संशोधन करवाएं। समग्र आईडी में संशोधन के लिए नागरिक ग्राम पंचायत, नगर परिषद/नगर पालिका, नगर निगम में संपर्क कर सकते हैं अथवा स्वयं भी समग्र पोर्टल पर ऑनलाईन अपडेट कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश में इन दिनों लाड़ली बहना योजना के तहत मध्यप्रदेश की महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जा रही है, जहां इस आर्थिक सहायता मिलने के बाद अब महिलाएं काफी खुश नजर आ रही हैं, जहां वे लगातार सरकार के प्रति आभार व्यक्त कर रही हैं. वहीं समय-समय पर लाड़ली बहना योजना के तहत सरकार की ओर से अलग-अलग तरह की योजनाएं भी महिलाओं के लिए सामने लाई जाती हैं.
ये भी पढ़े- Indore News: दंगा पीड़ितों के बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महिलाओं से बोले- तुम झांसी की रानी












Click it and Unblock the Notifications