मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार की 'लाडली बहना' स्कीम, कैसे मिलेगा लाभ? जानिए पूरी डिटेल
Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना के तहत सरकार मध्य प्रदेश में हर महिला के खाते में 1 हजार 250 रु हर महीने ट्रांसफर करती है। इसका मतलब महिलाओं को वार्षिक 15 हजार रु की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। स्कीम के तहत मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं को सीधे तौर पर फायदा पहुंचाया जा चुका है। योजना राज्य में महिलाओं के लिए समाजिक सुरक्षा की दृष्टि से भी अहम है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक योजना के तहत करीब सवा करोड़ महिलाओं को लाभ दिया जा चुका है।
इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मध्य प्रदेश की 163 सीटों पर जीत मिली है। इस बड़ी जीत में सीएम शिवराज सिंह की लाडली बहना स्कीम का बड़ा योगदान माना जा रहा है। चुनाव परिणाम से पहले ही सीएम शिवराज सिंह अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त दिख रहे थे।

वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कहा था कि लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश में गेमचेंजर रही है।
क्या है लाडली बहना स्कीम
लाडली बहना योजना के तहत सरकार मध्य प्रदेश में हर महिला के खाते में 1 हजार 250 रु हर महीने ट्रांसफर करती है। इसका मतलब महिलाओं को वार्षिक 15 हजार रु की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना ने मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं को सीधे तौर पर फायदा पहुंचाया है। प्रदेश की महिलाओं को इस योजना के तहत आर्थिक सुरक्षा दी जाती है। इस योजना के तहत अभी तक करीब सवा करोड़ महिलाओं को लाभ मिल चुका है।
इन दस्तावेजों की जरूरत
लाडली बहना योजना के लाभ के आवेदन करने वाली महिला के पास आधार कार्ड, फोटो, बैंक खाते की डिटेल, मोबाइल नंबर, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, जन्म प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज होना जरूरी है।
किसे मिलेगा लाभ
लाडली बहना योजना का लाभ सभी वर्ग की महिलाओं को दिया जा रहा है। इस योजना के तहत 21 साल से लेकर 60 साल तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। योजना के तहत आवेदन करने के लिए लाभार्थी का प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। इसमें आर्थिक तौर से कमजोर महिलाओं को ही फायदा दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications