Ladli Bahna Yojana: 1250 नहीं लाडली बहानों के खाते में हर महीने आएंगे 3 हजार रुपए, शिवराज सिंह की बड़ी घोषणा

Ladli Bahna Yojana: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। लाडली बहन योजना के तहत हर पात्र महिला को 1250 की बजाय 3 हजार रुपये मिलेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री रहते हुए यह योजना की शुरुआत की थी। 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने में इस योजना की लाभार्थियों का अहम योगदान था।

Ladli Bahna Yojana Shivraj Singh

हालांकि, चुनाव के बाद शिवराज सिंह मुख्यमंत्री नहीं रहे। जीत के बावजूद उनकी जगह मोहन यादव को सीएम मोहन यादव को बनाया गया। हालांकि, यह योजना अभी भी जारी है और पात्र महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये दिए जाते हैं।

शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा मैं चार बार मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री रहा हूं। प्रदेश में 1 करोड़ से ज्यादा बहनों के खातों में अभी हम 1250 रुपए हर महीने डाल रहे हैं। हम लगातार इस राशि को बढ़ा रहे हैं। इसे बढ़ाते हुए 3 हजार रुपए महीना तक ले जाने वाले हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने 2023 में इस योजना की शुरुआत की थी और उसी समय वह कहते थे कि एक दिन लाडली बहनों को मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 3000 तक ले जाएंगे। हालांकि, शिवराज अब राज्य के मुख्यमंत्री नहीं हैं और उनके पास ऐसा कोई पावर नहीं है। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। मध्य प्रदेश सरकार के किसी अन्य मंत्री ने भी लाडली बहन योजना राशि को बढ़ाने के बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+