'क्या मंत्री बनने के बाद ऐसा व्यवहार करना चाहिए', डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला पर बरस पड़ी BJP की सीनियर लीडर
MP Politics: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले सियासत गरमाई हुई है। विपक्षी पार्टियों से नाराज होकर नेता बीजेपी जॉइन कर रहे हैं।
लेकिन बीजेपी में पार्टी के नेता अपनों से ही नाराज हैं। इस बीच बीजेपी की सीनियर नेता और पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले अपनी ही पार्टी के उपमुख्यमंत्री से नाराज हो गई हैं।

पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर उपमुख्यमंत्री के ऊपर रोष व्यक्त किया है।
पन्ना से पूर्व विधायक और मंत्री कुसुम मेहदेले ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, माननीय श्री राजेन्द्र शुक्ल जी मंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग कल दिनांक 8.3 24 से लेकर अब तक कम से क्रम 10 बार फोन लगाया किन्तु आपने या सेक्रेट्री ने एक बार भी नहीं उठाया। मंत्री बन जाने के बाद क्या ऐसा ही व्यवहार होना चाहिए। गलत कहा हो तो माफी।
भारतीय जनता पार्टी के बेबाक नेताओं में गिनी जाने वाली पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले का ये पोस्ट अब चर्चाओं में हैं। कुसुम महदेले के अनुसार उनके रिश्तेदार डॉक्टर का तबादला कर दिया गया। जो कि गलत है। उनके मुताबिक जब इस मसले पर राजेंद्र शुक्ल जी को उन्होंने फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया में डालना पड़ा।
पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। वे कई बार बीजेपी के नेताओं पर ही गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आ चुकी हैं। मेहदेले कई दिग्गज नेताओं को निशाने पर ले चुकी हैं। अब एक बार फिर उनके बयान की चर्चा हो रही है। उनके इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications