Kuno National Park: नामीबियाई चीता 'पवन' खुले जंगल में फिर आजाद, बार-बार भागने के कारण बाड़े में रखा था

नामीबियाई चीता 'पवन' (ओबान) एक बार फिर कूनो के खुले जंगलों में आजाद हो गया है। यह वही चीता है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले भारत की धरती पर आजाद किया था। बाद में इसे कूनो में फ्री रेंज में छोड़ा गया था। स्वच्छंद रूप से घूमते-घूमते चीता पवन कई तीन दफा कूनो के जंगलों से निकलकर शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क की सीमा में पहुंच गया था।

Kuno_national_park
- कूनो: नामीबियाई चीता पवन खुले जंगल में फिर आजाद, बार-बार भागने के कारण उसे बाड़े में रखा गया था

कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़े में बंद चीता पवन को एक बार फिर फ्री रेंज में छोड़ा गया है। उस पर ​विशेष रूप से निगरानी रखी जा रही है। चीता पवन को ट्रैक करने के लिए एक टीम 24 घंटे सक्रिय रहती है। चीता जहां-जहां भी जाता है, टीम उसके आसपास मौजूद रहती है। बता दें कि चीता पवन को सबसे पहले कूनो के जंगल में खुला छोड़ा गया था। चंद रोज में ही यह नेशनल पार्क के कोर एरिया से बाहर निकलकर आबादी वाले इलाके में खेतों में नजर आया था। काफी मशक्कत के बाद इसे वापस लाया जा सका था। पवन बीच में दो दफा और भाग चुका है। पवन को सबसे पहले 21 मार्च 2023 को जंगल में आजाद किया गया था।

यह भी पढ़ें: कूनो से एक और चीता भागा, मादा चीता 'गामिनी' एनएच क्रॉस कर खाड़ी रेंज में पहुंची

12 चीते कूनो के जंगल में आजाद घूम रहे हैं
कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन से मिली जानकारी अनुसार वर्तमान में कूनो के जंगलों में 12 चीतों को छोड़ाा जा चुका है। हालांकि इनमें से बीते दिनों चीता ​अग्नि और वायु की दक्षिण अफ्रीकी चीतों से टेरेटरी फाइट में अग्नि घायल हो गया था, उसे इलाज के लिए क्वारेंटीन किया गया है। इनको मिलाकर कुल 12 चीते जंगल में फ्री रेंज में छोड़े गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+