कूनो से एक और चीता भागा, मादा चीता 'गामिनी' एनएच क्रॉस कर खाड़ी रेंज में पहुंची
कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) के फ्री रेंज में छोड़े गए नामीबियाई और दक्षिण अफ्रीकी चीते (Cheetah)बार-बार कोर एरिया और बफर जोन से बाहर भाग रहे हैं। पहले पवन और आशा तीन-तीन दफा भाग चुके हैं। अब तीसरी मादा चीता गामिनी भी नेशनल पार्क से भागकर सामान्य वन मंडल के जंगल में पहुंच गई है। वह एनएच-552 को भी पार कर यहां पहुंची थी।

Kuno National Park के जंगल से सटे सामान्य वन मंडल के जंगल में इन दिनों वीआईपी मेहमान पहुंचा है। दरअसल कूनो से मादा चीता गामिनी भागकर खाड़ी रेंज के ओछापुरा और मोरेका के पास स्थित जंगल के इलाके में पहुंच गई है। वह बीते बुधवार से इस इलाके में डेरा जमाए हैं। यह इलाका कूनो से दूर और नेशनल हाईवे-552 क्रॉस कर दूसरी तरफ है। चीता गामिनी हाईवे से होते हुए ही यहां तक पहुंची है।
सुरक्षा को लेकर प्रबंधन चिंतित
कूनो नेशनल पार्क की ट्रैकिंग टीम चीता गामिनी के पीछे-पीछे ट्रैक करते हुए खाड़ी रेंज के जंगल में पहुंची है। यहां गामिनी पर लगातार नजर बनाए हैं। हालांकि कूनो से दूर जंगल के इलाके में चीते को खतरा भी हो सकता है, बावजूद इसके उसको डिस्टर्ब नहीं किया जा रहा है। कूनो प्रबंधन के अधिकारियों का कहना है कि चीता गामिनी अब वापस कूनो की तरफ आ रही है। अच्छी बात यह है कि वह घने जंगल के इलाके में ही है। आबादी से दूर है।
Recommended Video

कूनो के खुले जंगल में इन दिनों 8 चीते हैं
कूनो प्रबंधन के अनुसार नेशनल पार्क की फ्री रेंज में फिलहाल 8 चीते मौजूद हैं, जिनमें गामिनी भी शामिल हैं। पहले 10 चीतों को खुले जंगल में छोड़ दिया गया था, लेकिन बीते दिनों टेरेटोरियल फाइट में चीता अग्नि गंभीर घायल हो गया था, जिस कारण चीता अग्नि और वायु दोनों जुड़वा हो वापस क्वारेंटीन बाड़े में रखकर इलाज किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications