Kuno National Park: बाकी चीतों को फ्री रेंज में छोड़ने की तैयारी, मादा चीता धात्री को छोड़ने ट्रायल भी किया
दक्षिण अफ्रीका से कूनो नेशनल पार्क लाए गए चीतों को जल्द ही कूनो के जंगल में आजाद किया जाएगा। दूसरे राउंड में कुल 12 चीतों में से अब नेशनल पार्क में 11 चीते मौजूद हैं। फ्री रेंज छोड़ने की उच्च स्तर से मिल गई है।

कूनो नेशनल प्रबंधन द्वारा जारी की गई जानकारी अनुसार पार्क प्रबंधन ने नामीबियाई मादा चीता टिबलिसी (धात्री) और दो साउथ अफ्रीकी चीतों को कूनो के जंगल में छोड़ने का ट्रायल किया गया,लेकिन उसे फ्री रेंज में छोड़ा नहीं जा सका। हालांकि आगामी दिनों में चीतों को जल्द ही जंगल में छोड़ दिया जाएगा। जानकारी अनुसार अगले एक सप्ताह में इन सभी चीतों को आजाद करने का प्लान किया जा रहा है।
Recommended Video
कूनो में 18 नर-मादा चीते और 4 शावक मौजूद
बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में सितंबर महीने में 8 चीते नामीबिया से और दूसरे चरण में 12 चीते दक्षिण अफ्रीका से लाए गए थे। इनमें से एक नामीबिया मादा चीता साशा और नामीबिया से लाए चीतों में एक नर चीता उदय की बीते दिनों मौत हो चुकी है। कूनो में कुल 20 चीते आए थे, जिनमें से अब 18 नर-मादा चीते बचे हैं। इसके अलावा नामीबिया की मादा चीता सियाया ने मार्च महीने के आखिरी सप्ताह में 4 शावकों को जन्म दिया था।












Click it and Unblock the Notifications